सलेमपुर से रविंद्र कुशवाहा को मिला दोबारा मौका

भाजपा ने सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा को लोकसभा चुनाव में दोबारा मौका दिया है। वह सलेमपुर सीट से पार्टी के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

By Edited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 12:06 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 12:06 AM (IST)
सलेमपुर से रविंद्र कुशवाहा को मिला दोबारा मौका
सलेमपुर से रविंद्र कुशवाहा को मिला दोबारा मौका
देवरिया: भाजपा ने सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा को लोकसभा चुनाव में दोबारा मौका दिया है। वह सलेमपुर सीट से पार्टी के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। सांसद रविंद्र कुशवाहा सलेमपुर के माथपार गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में करीब सवा दो लाख वोट से जीत दर्ज की। उनके पिता स्व.हरिकेवल प्रसाद सलेमपुर के चार बार सांसद रहे हैं। सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में जनपद के दो विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर, भाटपाररानी के अलावा बलिया जनपद के तीन विधानसभा क्षेत्र बांसडीह, सिकंदरपुर व बेल्थरा रोड आता है। वहीं प्रत्याशी घोषित किए जाने पर समर्थकों में जश्न का माहौल है। गुलाल अबीर के साथ लोगों ने खुशी का इजहार किया।
chat bot
आपका साथी