जनता के सहयोग से होगा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण

कैबिनेट मंत्री राजा जयप्रकाश ¨सह का सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डाक बंगले पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने आमजन के भला के लिए बहुत काम किया है। उनके विकास के लिए आगे भी काम करती रहेगी। आप सभी सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को दिलाएं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:09 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:09 PM (IST)
जनता के सहयोग से होगा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण
जनता के सहयोग से होगा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण

देवरिया : कैबिनेट मंत्री राजा जयप्रकाश ¨सह का सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डाक बंगले पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने आमजन के भला के लिए बहुत काम किया है। उनके विकास के लिए आगे भी काम करती रहेगी। आप सभी सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को दिलाएं।

उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा की भाजपा जब जनसंघ के रूप में थी, तभी से मंदिर हमारे लिए आस्था का विषय रहा है। राम मंदिर का निर्माण जनता के सहयोग से जरूर होगा। यह काम भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में होगा। बहरहाल अभी कांग्रेस, सपा व बसपा के द्वारा लूट कर बर्बाद दिए गए देश व प्रदेश के विकास के लिए भाजपा की सरकार कार्य कर रही है। आज विश्व में भारत को सम्मान मिल रहा है। यह भाजपा सरकार के कार्यों व नीतियों की देन है। 2019 में पुन: मोदी जी प्रधानमंत्री बनें इसके लिए जरूरी है कि सरकार के कार्यों को आमजन तक आप सभी पहुंचाएं। गौरी बाजार में सदर विधायक जनमेजय ¨सह के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र ¨सह, महेंद्र राय, अंकुर राय, अजय प्रताप ¨सह ¨पटू, बबलू ¨सह, नारद राय, प्रभु ¨सह, विजय ¨सह ने स्वागत किया। वहीं देवरिया डाक बंगले पर विधायक सुरेश तिवारी, विधायक कमलेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी ¨सह, अखिलेश त्रिपाठी, अंबिकेश पांडेय, रामदास मिश्र, अरुण ¨सह, राजेश मिश्र, प्रमोद शाही, जितेंद्र पांडेय, नवीन ¨सह, प्रमोद ¨सह, नागेंद्र तिवारी, उग्रसेन राव आदि ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी