निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों का प्रदर्शन

देवरिया के भटनी रेलवे स्टेशन पर एक सप्ताह तक चला जन संपर्क अभियान।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:35 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:35 PM (IST)
निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों का प्रदर्शन
निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों का प्रदर्शन

देवरिया: भारतीय रेलवे के निजीकरण का विरोध तेज हो गया है। भटनी रेलवे स्टेशन पर आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर रेलकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। रेलकर्मियों ने कहा कि यदि सरकार अपने फैसले पर विचार नहीं करती है तो देशभर के रेलकर्मी रेल चक्का जाम करने को विवश होंगे।

नरमू के शाखा मंत्री मनोज सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्टेशन पर एकत्र होकर नारेबाजी किए। शाखा मंत्री ने कहा कि आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर भारतीय रेलवे के निजीकरण नीति के विरोध में 14 से 19 सितंबर तक जनसंपर्क सप्ताह चलाया गया। निजीकरण नीति के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने सरकार को कड़े शब्दों में चेताया है कि यदि रेलवे का निजीकरण किया गया तो रेल चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। 30 साल की नौकरी या 55 साल की उम्र में सेवानिवृत्ति का विचार गलत है। यूथ शाखा अध्यक्ष आलोक सिंह व मंत्री अशोक गौतम ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी मानसिकता को रोकने के लिए युवा कर्मचारी एकजुट हैं। विरोध प्रदर्शन में कप्तानगंज शाखा मंत्री दान बहादुर यादव, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, यूथ शाखा उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रभुनाथ तिवारी, अजय गुप्ता, आदर्श सिंह, राहुल बागी, त्रिभुवन पासवान, सिद्धार्थ सिंह, धर्मपाल कुशवाहा, रंजन खरवार, हरेराम यादव, इंद्र बहादुर, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी