शहर को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए तैयार करें कार्ययोजना

मुख्यमंत्री शुक्रवार को जिले के वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि आज पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। उन्होंने अंत्योदय की बात की थी। उनके विचारों को साकार करने का कार्य किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:48 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:48 PM (IST)
शहर को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए तैयार करें कार्ययोजना
शहर को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए तैयार करें कार्ययोजना

देवरिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देवरिया शहर में अतिवृष्टि से जलजमाव की समस्या से निजात दिलाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद कार्ययोजना तैयार करे। जल्द ही धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम ने अतिवृष्टि से किसानों की फसलों के नुकसान का मुआवजा तत्काल दिलाने व जनहानि होने पर 24 घंटे के अंदर राहत पहुंचाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को जिले के वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि आज पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। उन्होंने अंत्योदय की बात की थी। उनके विचारों को साकार करने का कार्य किया जा रहा है। कृषि क्षेत्र में योजनाओं के माध्यम से किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाने का कार्य किया जा रहा है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले, यह सुनिश्चित हो रहा है। किसानों को तकनीक से जोड़ने, बेहतर सड़कें व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि महर्षि देवरहा बाबा ने यहां साधना की थी व तपोस्थली भी देवरिया है। उनके सम्मान में मेडिकल कालेज का नाम रखा गया। मेडिकल कालेज की स्थापना व उसके निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में सभी जनप्रतिनिधियों व तत्कालीन सांसद व राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का काफी योगदान रहा है। वर्चुअल कार्यक्रम में लखनऊ में सीएम के साथ कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी