तेज हवा व बारिश से लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था

देवरिया के रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र की मुख्य लाइन की खराबी काफी प्रयास के बाद दुरुस्त हो सकी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:05 AM (IST)
तेज हवा व बारिश से लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था
तेज हवा व बारिश से लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था

देवरिया: रविवार की भोर में बारिश के साथ चली तेज हवा से जहां पेड़ टूट कर गिर गए, वहीं बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ा गई। शहर के रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र को आने वाली मुख्य लाइन के तार पर सीसीरोड व रामनाथ देवरिया में पेड़ टूट कर गिर गए। जिससे तार टूट गए और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

बारिश बंद होने के बाद सुबह साढ़े सात बजे कर्मचारियों ने टूटे तार जोड़ कर उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल की। इसके बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता ने कहा कि खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल की दी गई है।

गौरीबाजार क्षेत्र में भी कई जगह पोल टूट कर गिर गए। जिससे आपूर्ति बंद हो गई। गौरीबाजार उपकेंद्र से जुड़े लगभग चार दर्जन गांवों के उपभोक्ता परेशान हुए। बाद में वैकल्पिक व्यवस्था से लाइन चालू हुई। अवर अभियंता एनके सिंह ने कहा कि महीगंज से ओवरलोड के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। देवरिया की तरफ से आपूर्ति बहाल की गई है।

खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र से लगभग ढाई सौ गांवों की आपूर्ति रविवार की भोर में फाल्ट के चलते बाधित हो गई। तेरह घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। लोगों को काफी परेशानी हुई।

chat bot
आपका साथी