पुलिस की सख्ती, घर को लौटे लोग

जागरण संवाददाता देवरिया लाकडाउन का असर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में भी रहा। पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:35 PM (IST)
पुलिस की सख्ती, घर को लौटे लोग
पुलिस की सख्ती, घर को लौटे लोग

जागरण संवाददाता, देवरिया: लाकडाउन का असर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में भी रहा। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोग अपने घरों में चले गए। कुछ लोगों को पुलिस ने फटकार लगाई तो कुछ लोगों के वाहनों का ई-चालान किया। मोबाइल पर मैसेज आने पर वाहन चालकों को इसकी जानकारी हुई।

सुबह के समय हर दिन की तरह लोग सड़क पर तो निकले, लेकिन सायरन बजते निकलीं पुलिस की गाड़ियों को देख लोग घरों की तरफ तेजी से चले गए। शहर के सुभाष चौक, मालवीय रोड, रुद्रपुर रोड, हनुमान मंदिर, पुरवा चौराहा व कसया रोड, स्टेशन रोड पुलिस की सख्ती रही। बिना आवश्यक कार्य के सड़कों पर निकलने वाले लोगों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आई। कई लोगों को फटकार लगाते हुए वापस कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी व शहर कोतवाल राजू सिंह ने भी शहर की स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा सोनूघाट, खुखुंदू संवाददाता के अनुसार सोनूघाट चौराहा तथा गौरीबाजार संवाददाता के अनुसार बैतालपुर पुलिस चौकी के सामने, खरोह चौराहे पर भी पुलिस ने चेकिग की। उधर तरकुलवा, बघौचघाट, पथरदेवा संवाददाताओं के अनुसार कस्बों में पुलिस की चेकिग शाम तक जारी रही।

--

चाय-पानी के लिए भी तरसे लोग

- लाकडाउन के चलते शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक की दुकानें बंद रहीं। दुकानों के बंद होने से बाहर से आने वाले या पुलिसकर्मी चाय व पानी के लिए परेशान दिखे। पिछले वर्ष की तरह कोरोना संक्रमण में लोगों की मदद करने की होड़ लगी थी, लेकिन इस वर्ष लोगों की मदद करने वाले भी नजर नहीं आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी