हत्यारोपितों की परछाई भी नहीं छू सकी पुलिस

धर्मदेव के मोबाइल में हत्या का राज दफन है। एसओजी मोबाइल फोन के जरिए आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। स्वजन के अनुसार बुधवार की रात जन्मदिन पार्टी खत्म होने पर करीब दो बजे धर्मदेव के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया था। इसके बाद धर्मदेव घर से निकल गए। पुलिस के मुताबिक वह तीन से चार मोबाइल नंबर पर देर रात तक बात करते थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:47 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:47 PM (IST)
हत्यारोपितों की परछाई भी नहीं छू सकी पुलिस
हत्यारोपितों की परछाई भी नहीं छू सकी पुलिस

देवरिया: भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम तरकुलहा निवासी धर्मदेव यादव की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई मुकदमा दर्ज करने तक सिमट कर रह गई है। मौत के चार दिन बाद भी अब तक एक भी आरोपित की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी है।

गुरुवार को थाना क्षेत्र के ग्राम के निकट एक खेत में धर्मदेव यादव का शव मिला था। मौत की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। अपर पुलिस अधीक्षक व एडीएम प्रशासन ने स्वजन को न्याय का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र ने घटना के पर्दाफाश की जिम्मेदारी एसओजी टीम को सौंपी। इस मामले में स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। मुकदमा दर्ज करने के बाद एसओजी टीम व भलुअनी पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी तो दूर उनकी परछाई तक नहीं छू सकी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना के पर्दाफाश में पुलिस लगी है। जो भी सुराग मिले हैं उसके आधार पर पुलिस घटना की जड़ तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बहुत जल्द घटना के पर्दाफाश की उम्मीद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या की हुई पुष्टि युवक की मौत दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने के चलते दम घुटने से मौत की पुष्टि डाक्टरों ने की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक के साथ मारपीट भी हुई है। मोबाइल में दफन है राज धर्मदेव के मोबाइल में हत्या का राज दफन है। एसओजी मोबाइल फोन के जरिए आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। स्वजन के अनुसार बुधवार की रात जन्मदिन पार्टी खत्म होने पर करीब दो बजे धर्मदेव के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया था। इसके बाद धर्मदेव घर से निकल गए। पुलिस के मुताबिक वह तीन से चार मोबाइल नंबर पर देर रात तक बात करते थे।

chat bot
आपका साथी