मदनपुर कांड का एक और आरोपित गिरफ्तार,जेल भेजा गया

मदनपुर थानाध्यक्ष पीडी सिंह पुलिस टीम के साथ कस्बा में गश्त पर थे इस बीच एक युवक पुलिस टीम को देखते ही भागने लगा। पुलिस टीम ने दौड़ा कर पकड़ लिया और पूछताछ की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 01:25 AM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 01:25 AM (IST)
मदनपुर कांड का एक और आरोपित गिरफ्तार,जेल भेजा गया
मदनपुर कांड का एक और आरोपित गिरफ्तार,जेल भेजा गया

देवरिया: जिले के चर्चित मदनपुर थाना कांड के एक आरोपित को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उसके बाद उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। फरार चल रहे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी में भी पुलिस जुटी हुई है।

मदनपुर थानाध्यक्ष पीडी सिंह पुलिस टीम के साथ कस्बा में गश्त पर थे, इस बीच एक युवक पुलिस टीम को देखते ही भागने लगा। पुलिस टीम ने दौड़ा कर पकड़ लिया और पूछताछ की। उसने अपना नाम अफजल पुत्र अब्दुल निवासी मदनपुर बताया। थानाध्यक्ष ने कहा कि अफजल मदनपुर कांड के दो मुकदमों में वांछित चल रहा था। उसे जेल भेज दिया गया है।

मदनपुर निवासी रहमतुल्लाह 30 दिसंबर 2016 को गायब हो गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ और चार जनवरी 2017 को शव केवटलिया के पास से बरामद हुआ। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई और थाने को आग के हवाले कर दिया गया। इस मामले में सौ से अधिक लोग जेल गए हैं।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

देवरिया: बनकटा थाना क्षेत्र के इंगुरी सराय के समीप गुरुवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से गांव के 22 वर्षीय रहमत पुत्र शरीफ की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। छेड़खानी का मुकदमा

देवरिया: शहर के एक मोहल्ले में घर में घुसकर एक युवक ने महिला के साथ छेड़खानी कर दिया। विरोध करने पर आरोपित ने महिला की पिटाई की। इस मामले में मोहल्ले के शनि तिवारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दो के खिलाफ मारपीट का मुकदमा

देवरिया: शहर के पुरवा चौराहा के समीप बुधवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें मुन्ना कुमार राय निवासी खुखुंदू का हाथ टूट गया। इस मामले में पुलिस ने मुन्ना की तहरीर पर निर्भय यादव निवासी मेहड़ा पुरवा व विवेक प्रताप मल्ल निवासी गोपालपुर थाना बरहज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल स्थगित

देवरिया: भाई से भूमि विवाद में न्याय न मिलता देख भूख हड़ताल पर गौरीबाजार थाना गेट पर बैठने गए एक युवक ने एसपी डा.श्रीपति मिश्र से वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया। साथ ही न्याय न मिलने पर उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। उधर बुधवार की रात कन्हैया के स्वजन की हुई पिटाई के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी