इंदिरा गांधी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प

देवरिया टाउन हाल परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मना

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 11:18 PM (IST)
इंदिरा गांधी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प
इंदिरा गांधी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प

देवरिया: टाउन हाल परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया।

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अपनी प्रतिभा व राजनीतिक ²ढ़ता के लिए विश्व राजनीति के इतिहास में इंदिरा का नाम सदैव याद रहेगा। उनके निर्भिक फैसलों और ²ढनिश्चय के चलते ही उनको लौह महिला कहा गया। उनके द्वारा भारत के विकास और सामाजिक समानता के लिए किया गया कार्य आज भी प्रासंगिक है। इस दौरान उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मण त्रिपाठी ने स्व.गांधी महान नेता बताया। कहा उनके साहसिक कार्य हमेशा याद किये जाते रहेंगेद्ध

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, आनंददेव गिरि, मुकुंद भाष्कर मणि, जयदीप त्रिपाठी, ऋषिकेश मिश्र, नागेंद्र शुक्ल, विजयशेखर मल्ल, वीवी सिंह, भरत मणि त्रिपाठी, आनंद श्रीवास्तव, धर्मेंद्र पांडेय, मनोज मणि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

साहस की प्रतिमूर्ति थीं इंदिरा गांधी

देवरिया : बरहज में गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व स्व.प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। वरिष्ठ नेता मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि आयरन लेडी के नाम से प्रख्यात इंदिरा गांधी में अदम्य इच्छाशक्ति औऱ साहस था। जिसके दम पर उन्होंने देश की एकता औऱ अखंडता की रक्षा की। आज देश को इंदिरा गांधी की नीतियों पर चलने की जरूरत है। विजय कुमार गुप्त ने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत का लोहा पूरी दुनिया मानती थी। देश की सीमाओं पर कोई पड़ोसी देश दुस्साहस नहीं करता था, लेकिन आज मोदी युग में पाकिस्तान औऱ नेपाल जैसे छोटे देश भी आंखें दिखा रहे हैं। इस दौरान मनोज राव, भोला तिवारी, डा. अमरेश सिंह, वीरेंद्र तिवारी, ब्यास दुबे, विद्या सागर मिश्र प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

विश्व की महान नेता थी इंदिरा गांधी

सलेमपुर में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। डा. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्व की महान नेता थी । पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए उसको दो टुकड़े कर बांग्लादेश का अभ्युदय कराया । बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कार्य किया ।

विधानसभा के नेता भागीरथी प्रसाद ने कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया । देश की एकता अखण्डता पर आँच नही आने दिया । इस दौरान अभिनीत उपाध्याय, रामविलास तिवारी ,परमानन्द प्रसाद ,राजेंद्र तिवारी , मोहित पांडेय प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी