बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत

पिछले दो दिनों से मौसम मेहरबान है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। रुक रुककर बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिला है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। धूप न निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर में कुछ देर तक बूंदाबांदी हुई। शाम करीब छह बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई जो देर शाम तक जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 01:37 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 01:37 AM (IST)
बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत
बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत

देवरिया: जिले में शनिवार को बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। देर शाम तक हल्की बारिश होती रही।

पिछले दो दिनों से मौसम मेहरबान है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। रुक रुककर बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिला है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। धूप न निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर में कुछ देर तक बूंदाबांदी हुई। शाम करीब छह बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। मौसम के करवट लेने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। खुखुंदू संवाददाता के अनुसार दोपहर बाद मूसलधार बारिश होने से खेती बारी के कार्य में तेजी आ गई है किसान धान का बेहन डालने के लिए खेत की तैयारी में जुट गए हैं। इसी तरह बरहज, रुद्रपुर, भाटपाररानी, पथरदेवा, भटनी, भागलपुर आदि इलाकों में भी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश से किसानों के चेहरे खिले

बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। जिन किसानों ने धान का बेहन खेतों में डाल दिया है। उनको राहत मिली। उन्हें दो तीन दिनों तक सिचाई नहीं करनी पड़ेगी। कई जगहों पर किसानों ने बारिश के दौरान खेत तैयार कर बेहन डाला। खेत में नमी होने से किसान खेत की जुताई भी करा रहे हैं। ताकि धान की रोपाई से पहले खेत तैयार हो सके। इस माह के अंत तक धान की रोपाई शुरू हो जाएगी।

यह बारिश खेती के लिए फायदेमंद है। धान का बेहन डालने के लिए उपयुक्त समय है इस बारिश से किसानों को बेहन डालने में सहूलियत मिलेगी तथा धान का अंकुरण भी जल्दी होगा।

-मोहम्मद मुजम्मिल, जिला कृषि अधिकारी

chat bot
आपका साथी