शहर में दुर्गा पूजा के लिए उमड़े लोग, उठाया मेले का आनंद

विजयादशमी के दिन शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा दर्शन व पूजा के लिए शहर में बड़ी संख्या लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से शहर में जाम की स्थिति रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:23 PM (IST)
शहर में दुर्गा पूजा के लिए उमड़े लोग, उठाया मेले का आनंद
शहर में दुर्गा पूजा के लिए उमड़े लोग, उठाया मेले का आनंद

देवरिया: विजयादशमी के दिन शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा दर्शन व पूजा के लिए शहर में बड़ी संख्या लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से शहर में जाम की स्थिति रही।

ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने शहर के विभिन्न मार्गों में घूम कर मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन किए। इनमें शहर के मालवीय रोड, सिविल लाइंस रोड, सब्जी मंडी रोड, गोरखपुर रोड के अलावा राघव नगर, न्यू कालोनी, सब्जी मंडी समेत विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की सुंदर प्रतिमाएं रखी गई। पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रात में बिजली की चकाचौंध के बीच बज रहे देवी गीतों पर श्रद्धालु नाचते रहे। पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन करने के बाद वहां समिति के लोगों द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। तासा के अलावा ढोल भी दुर्गा प्रतिमाओं के सामने बजते रहे। शहर में लगे मेले का लोगों ने खूब आनंद उठाया। इस दौरान लोगों ने अपने जरूरत के सामान खरीदे तो बच्चों ने गुब्बारे, सीटी, खिलौने आदि की खरीदारी की। डांडिया रास में जमकर थिरकी महिलाएं

मोहन रोड स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में शनिवार की शाम डांडिया रास का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। आयोजन में पारंपरिक वेशभूषा के साथ महिलाओं ने डांडिया रास में प्रतिभाग कर खूब आनंद लिया। इस दौरान महिलाओं, बच्चियों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि मीराकी फाउंडेशन की अध्यक्ष मधु अग्रवाल रही। पायल रूंगटा ने बताया कि डांडिया रास का आयोजन कोरोना के चलते पिछले दो सालों से नहीं किया जा रहा था। लंबे समय बाद मौका मिला तो सभी महिलाएं खूबसूरती के साथ आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। यह एक सुखद पल है। जिसका सभी को इंतजार था। इस बीच सजधज कर पहुंची महिलाओं ने डांडिया में खूब धमाल की। इस मौके नी स्मिता कानोड़िया, प्रिया गोयल, अनुपम रुंगटा, श्वेता अरोरा, रागिनी, हिमांशु आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी