यात्रियों को नहीं मिल रही रोडवेज बस, परेशानी बढ़ी

त्योहारों के बीतने के बाद लोगों के महानगरों में जाने का सिलसिला जारी है। लोग घरों से निकल कर बस पकड़ने के लिए सड़कों पर आ रहे हैं। लेकिन रोडवेज की बसें नहीं मिल रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 10:32 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 10:32 PM (IST)
यात्रियों को नहीं मिल रही रोडवेज बस, परेशानी बढ़ी
यात्रियों को नहीं मिल रही रोडवेज बस, परेशानी बढ़ी

देवरिया: त्योहारों के बीतने के बाद लोगों के महानगरों में जाने का सिलसिला जारी है। लोग घरों से निकल कर बस पकड़ने के लिए सड़कों पर आ रहे हैं। लेकिन रोडवेज की बसें नहीं मिल रही हैं। यात्रियों को घंटों सड़क पर बसों के इंतजार में गुजारनी पड़ रही है।

भीड़ इस कदर हो रही है कि रोडवेज की बसें कम पड़ जा रही हैं। यही नहीं कई बसें रोडवेज में खड़ी है। परिचालकों के अवकाश पर जाने के कारण सभी बसों का संचलन भी नहीं हो पा रहा है। विभागीय अधिकारी परिचालकों की कम संख्या को समस्या की वजह बता रहे हैं। हाल यह है कि बस स्टेशन परिसर में शाम को छह बजे के बाद कोई बस नहीं मिल रही है। जिससे लोग ठंड के मौसम में हर रोज परेशान हो रहे हैं। लोग तीस किलोमीटर से घर से वाहन मंगा कर घर जा रहे हैं। प्राइवेट वाहन चालकों की संख्या भी कम है। लगन के कारण प्राइवेट वाहन चालक दोपहर बाद शहर छोड़ दे रहे हैं। सरकारी व प्राइवेट कोई वाहन जाने के लिए नहीं मिल रहा है। इसके अलावा सलेमपुर, भाटपाररानी, रुद्रपुर, बरहज में स्टैंड पर पूरा दिन भीड़ लगी रह रही है। देवरिया डीपो के एआरएम ओम कुमार मिश्र ने बताया कि लगन के कारण इन दिनों यात्रियों की संख्या बढ़ी है। जिससे परेशानी है। कई परिचालक भी अवकाश पर हैं। किसी की तबीयत खराब है तो किसी की बेटी की शादी है। पहले से ही परिचालकों की संख्या कम है, अवकाश पर जाने से और परेशानी बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी