कड़ी सुरक्षा के बीच पड़े 68.50 फीसद वोट

जागरण संवाददाता देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त सात ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:56 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 11:56 PM (IST)
कड़ी सुरक्षा के बीच पड़े 68.50 फीसद वोट
कड़ी सुरक्षा के बीच पड़े 68.50 फीसद वोट

जागरण संवाददाता, देवरिया: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त सात ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। कुल 68.50 फीसद लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसी के साथ प्रत्याशियों के भाग्य मत पेटिका में बंद हो गए। मतगणना 11 मई को सुबह आठ बजे से होगी।

पंचायत चुनाव के दौरान प्रधान पद के सात प्रत्याशियों के निधन के चलते जिले के सात गांवों में प्रधान पद के लिए मतदान नहीं हो सका था। सुबह सात बजे से सात मतदान केंद्रों के 21 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। दोपहर तक मतदान का को कोई खास ग्राफ नहीं रहा, लेकिन दोपहर बाद मतदाताओं ने झूम कर अपने मतों का प्रयोग किया और दोपहर बाद मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लगी रही। शाम छह बजे मतदान खत्म हुआ तो सातों मतदान केंद्र पर 68.50 फीसद मतदान हुआ था।

-----

इन गांवों की सरकार के लिए मतदान

देसही देवरिया के पौहारी छापर, भाटपाररानी के बहोरवां, भागलपुर के कहांव, लार के ठाकुर गौरी, रुद्रपुर के भगवान मांझा, भटनी के जिगिना दीक्षित व परसिया करकटही में प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। जिसमें कुल 11477 मतदाता थे।

--

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

- मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। हर मतदान केंद्र पर पुलिस लाइन से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा उस हल्के दारोगा, सिपाही व थानेदार भी दिन भर मतदान केंद्रों पर जमे रहे। ठाकुर गौरी मतदान केंद्र का एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने जायजा लिया।

-

भगवानमाझा में 1148 मत पड़े

एकौना :विकास खंड रुद्रपुर के भगवान मांझा के ग्राम प्रधान के चुनाव में चार प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिका में बंद हो गए। मतदान के लिए बूथ संख्या 42 और 43 को बनाया गया था। वहां 1592 मतदाताओं में 1148 ने मताधिकार का प्रयोग किया। ऋतु नाम की महिला का मत पहले ही किसी ने दे दिया था। बैरंग उसे जाना पड़ा। मतदान स्थल का एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय सीओ अंबिका राम ने जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी