झुलसा रोग से बर्बाद हो रही धान की फसल

देवरिया के किसानों को सताने लगी पैदावार कम होने की आशंका

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 09:00 AM (IST)
झुलसा रोग से बर्बाद हो रही धान की फसल
झुलसा रोग से बर्बाद हो रही धान की फसल

देवरिया: पकड़ी बाजार क्षेत्र के किसान धान की फसल में झुलसा रोग के प्रकोप से काफी परेशान हैं। उनकी मेहनत की कमाई बर्बाद हो रही है। कम पैदावार की आशंका किसानों को सताने लगी है। यह रोग सैकड़ों एकड़ खेतों में फैल चुका है।

क्षेत्र के ग्राम मरवटिया राजा, गोलौथा कुसुम्हा, फतेहपुर सहित कई गांव में धान की फसल में झुलसा रोग का प्रकोप है। किसानों का कहना है कि अगर समय रहते बचाव के उपाय नहीं किए गए तो सभी किसानों की फसल बर्बाद हो जाएगी। क्षेत्र के नथुनी चौबे दीनबन्धु चतुर्वेदी,रामनेवास चौबे, प्रमोद मिश्रा,अजय चौबे, वीरा सिंह, शेषनाथ पाठक, संतोष जायसवाल आदि किसानों ने कहा कि बचाव का उपाय न होने से खेतों में रोग फैलता जा रहा है।

chat bot
आपका साथी