पुलिस पर हमला करने वाला एक और गिरफ्तार

देवरिया महुआडीह थाना क्षेत्र के गोसाई टोला में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में फरार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:40 PM (IST)
पुलिस पर हमला करने वाला एक और गिरफ्तार
पुलिस पर हमला करने वाला एक और गिरफ्तार

देवरिया: महुआडीह थाना क्षेत्र के गोसाई टोला में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपित को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया।

एक पखवारा पूर्व गोसाई टोला में उप निरीक्षक संजीव राय व सिपाही पर गांव के कुछ लोगों ने हमला करने के साथ ही उन्हें बंधक बना लिया था। इस मामले में चार आरोपित पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। शनिवार को पुलिस ने गांव के धनंजय गिरि को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष राम मोहन सिंह ने कहा कि फरार चल रहे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-

चोरी की बाइक बरामद, चोर गिरफ्तार

देवरिया: गौरीबाजार पुलिस ने सिरजम के समीप से एक शातिर चोर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी की बाइक भी बरामद की है। पूछताछ के बाद चोर को जेल भेज दिया गया।

उप निरीक्षक सजनू यादव सिरजम के समीप वाहन चेकिग कर रहे थे, इस बीच एक युवक बाइक से आया। पुलिस ने जब उसे रुकने के लिए इशारा किया तो वह तेजी से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना दीपक चौहान निवासी नरायनपुर तिवारी थाना गौरीबाजार बताया। उसने बताया कि 23 मार्च को बागापार मंदिर के समीप से यह बाइक चुराई थी। उप निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ के आधार पर इसके गैंग के सदस्यों तक पहुंचा जाएगा और सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी