देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

जागरण संवाददाता देवरिया नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। शंख व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 12:10 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 12:10 AM (IST)
देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

जागरण संवाददाता, देवरिया: नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। शंख व घंट की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। हर मंदिरों में मेले जैसा माहौल रहा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा कर्मी तैनात रहे।

शहर के देवरही माता मंदिर मे भोर से ही पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। महिलाएं व पुरुष हाथ में पूजन सामग्री लिए मां दुर्गा का जयकारा लगाते रहे। दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। क्षेत्र के लाहिलपार, अहिल्यापुर स्थित मां दुर्गा के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। अगस्तपार व अमेठी माई दुर्गा मंदिर में पर भी श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। लोगों ने घरों में भी कलश स्थापित कर नौ दिन तक चलने वाले दुर्गा पाठ का शुभारंभ किया। अधिकांश लोगों ने व्रत भी रखा।

बरहज संवाददाता के अनुसार सोनावे मंदिर, मोहांव स्थित काली मंदिर में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके अलावा बस स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर, जयनगर बाइपास, नगर की पुल वाली दुर्गा माई, सोनाड़ी की बंजारी माई, कपरवार की काली माई मंदिरो पर भी पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा।

सलेमपुर संवाददाता के अनुसार मझौलीराज स्थित भगड़ा भवानी मंदिर, भटनी के जलपा माई मंदिर, खोरीबारी रामपुर के मठिया मंदिर पर पूजा करने के लिए लोग भोर से ही आने लगे थे। यहां दोपहर बाद तक लोगों ने पूजा की। खुखुंदू के प्राचीन अटहर मंदिर, मईल के धरमेर स्थित फूलमती मां मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी लोगों ने पूजन- अर्चन किया। भाटपाररानी, रुद्रपुर संवाददाताओं के अनुसार क्षेत्र में देवी मंदिरों में लोगों ने पूजन-अर्चन किया।

chat bot
आपका साथी