अखिलेश के जन्मदिन पर सपाइयों ने काटा केक

देवरिया में हवन पूजन कर मनाया जन्मदिन।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 11:05 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 11:05 PM (IST)
अखिलेश के जन्मदिन पर सपाइयों ने काटा केक
अखिलेश के जन्मदिन पर सपाइयों ने काटा केक

देवरिया : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पर बुधवार को बांस देवरिया स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। ढोल-नगाड़े के साथ सपाइयों ने केक काटा और मिठाइयां बांटीं।

जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, एमएलसी राम सुंदर दास निषाद, महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व विधायक गजाला लारी, अनुग्रह नारायण सिंह, जेपी जायसवाल, रामप्रवेश यादव, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक कुशवाहा, श्यामदेव यादव आदि मौजूद रहे। बसंतपुर धुसी विद्यालय परिसर में ब्रजेश यादव ने पौधारोपण किया। समाजवादी साहू-राठौर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन गुप्ता, सोनूघाट में सपा नेता अमरेंद्र यादव व पीडी तिवारी व पूर्व जिलाध्यक्ष गेंनालाल यादव ने केक काटा। पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय प्रताप यादव, नपं चेयरमैन निलेश जायसवाल ने केक काटा। भाटपाररानी में सपा नेता डा. अरविद सहाय के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया।

सलेमपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन पूर्व विधायक सुरेश यादव के नेतृत्व में मनाया गया। केक काटने के बाद अस्पताल में मरीजों में फल वितरित किया गया। सपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव ने कहा कि सपा हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम करती है। पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद आदि मौजूद रहे। बरहज में विजय रावत के नेतृत्व में देईडीहा व बारीपुर मंदिर परिसर में विश्वविद्यालय इलाहाबाद छात्र संघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव की मौजूदगी में हवन पूजन किया गया।

chat bot
आपका साथी