जनता के द्वार पहुंचे अधिकारी, समस्याओं का किया समाधान

लार रोड स्थित आरएस मेमोरियल स्कूल से मंगलवार को यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। छात्रों ने कुंडौली चौराहे से आने-जाने वाले यात्रियों को हेलमेट लगाने बायें से चलनेबाइक चलाते समय फोन का प्रयोग न करने ब्रेकर पर धीमी गति से वाहन चलाने आदि की सलाह दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:27 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:27 PM (IST)
जनता के द्वार पहुंचे अधिकारी, समस्याओं का किया समाधान
जनता के द्वार पहुंचे अधिकारी, समस्याओं का किया समाधान

देवरिया: अब जनता के द्वार पहुंच अधिकारी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। मंगलवार को जनपद के 212 गांवों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र भी समाधान दिवस पर गांवों में पहुंचे और लोगों की फरियाद सुनकर समस्या का समाधान किया। दरवाजे पर अधिकारियों के पहुंच कर समस्या का समाधान करने से फरियादी खुश नजर आए।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक देसही देवरिया के ग्राम कौला छापर व दीघवा पटवा पहुंचे और लोगों की समस्याओं का समाधान किया। जिलाधिकारी ने वरासत, कुटुंब रजिस्टर की नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एवं विकास संबंधित आवेदनों के बारे में जानकारी ली।

कहा कि जिला प्रशासन जनता से जुड़ उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के लिए कटिबद्ध है। ग्राम स्तर की अधिकांश समस्याएं राजस्व, पुलिस तथा पंचायती राज विभाग से संबंधित होती है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशासन जनता के द्वारा के तहत ग्राम प्रशासन से जुड़े सभी के मौजूद रहने की आवश्यकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान, सचिव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

छात्र-छात्राओं ने निकाली यातायात जागरूकता रैली

लार रोड स्थित आरएस मेमोरियल स्कूल से मंगलवार को यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। छात्रों ने कुंडौली चौराहे से आने-जाने वाले यात्रियों को हेलमेट लगाने, बायें से चलने,बाइक चलाते समय फोन का प्रयोग न करने, ब्रेकर पर धीमी गति से वाहन चलाने आदि की सलाह दी।

मईल थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह,उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, एमबी सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह,प्रधानाचार्य समर बहादुर सिंह,दुर्गेश सिंह,अजय कुमार त्रिपाठी,रोली सिंह, रूबी सिंह, अभय बरनवाल, विजय दुबे,पिटू,चंद्रशेखर, विमला विमलावती दुबे,जैकी जायसवाल,शशि नाथ बरनवाल तथा युवा जोश संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी