अधिकारियों ने मेहरौना बार्डर का किया निरीक्षण

पड़ोसी प्रांत बिहार के अधिकारियों ने श्रीकरपुर चेकपोस्ट और मेहरौना बार्डर का निरीक्षण किया। बिहार के सिवान जनपद के डीआइजी रविद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार गुठनी क्षेत्र में हुई शराब से हुई मौत को देखते हुए बार्डर क्षेत्र का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 09:27 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 09:27 PM (IST)
अधिकारियों ने मेहरौना बार्डर का किया निरीक्षण
अधिकारियों ने मेहरौना बार्डर का किया निरीक्षण

देवरिया : पड़ोसी प्रांत बिहार के अधिकारियों ने श्रीकरपुर चेकपोस्ट और मेहरौना बार्डर का निरीक्षण किया। बिहार के सिवान जनपद के डीआइजी रविद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार गुठनी क्षेत्र में हुई शराब से हुई मौत को देखते हुए बार्डर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दोनों तरफ पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सीमा पर शराब तस्करी व पशु तस्करी को रोकने के लिए चौकसी बरतने का निर्देश दिया। इस दौरान मेहरौना चौकी इंचार्ज रामगिरिश चौहान मौजूद रहे।

सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी चुने गए मुख्य आरक्षी राजेश

पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार द्वारा खामपार थाने के मुख्य आरक्षी राजेश कुमार वर्मा को अच्छे कार्य के लिए जनपद स्तर पर सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी चुना गया है। उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया है। मुख्य आरक्षी राजेश कुमार वर्मा अपने बीट क्षेत्र में संभ्रांत व्यक्तियों से निरंतर संवाद स्थापित करने के साथ साथ वाट्सएप ग्रुप, सी प्लान एप में जोड़ने, प्रार्थना पत्रों की जांच, निस्तारण, अपराधियों के सत्यापन, वांछित अभियुक्तों, अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई में बेहतर कार्य किया है। उनके सराहनीय कार्यों को देखते हुए जनपद स्तर पर उन्हें सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी चुना गया है। सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी चुने जाने पर थानाध्यक्ष खामपार विपिन मलिक,चौकी प्रभारी राकेश पांडेय ने सराहना की है। दो नामजद सहित छह पर छेड़खानी का मुकदमा

भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक गांव में धान काट रही महिला के साथ छींटाकशी व छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में लगी है।

महिला अपने खेत में धान काट रही थी कि बगल के गांव के छह लोग नशे में धुत सड़क के रास्ते जा रहे थे। उन्होंने पहले महिला पर छींटाकशी की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने महिला के साथ छेड़खानी करते हुए मारपीट किया। महिला के शोर मचाने पर स्वजन सहित गांव के लोग पहुंचे तब तक आरोपित फरार हो गए। महिला का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। महिला के देवर के पुत्र के तहरीर पर थाना क्षेत्र के लाखोपार गांव निवासी सुमन यादव व शुभम यादव सहित छह अज्ञात के विरुद्ध छेड़खानी व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि महिला के स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी