अधिकारियों ने तटबंधों का किया निरीक्षण

देवरिया के अधिकारियों ने सरयू नदी के तटबंधों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 11:06 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 11:06 PM (IST)
अधिकारियों ने तटबंधों का किया निरीक्षण
अधिकारियों ने तटबंधों का किया निरीक्षण

देवरिया: सरयू नदी की बाढ़ का खतरा तटबंधों पर मंडराने लगा है। जिससे तटवर्ती गांवों में दहशत बढ़ गई है। गुरुवार को उप जिलाधिकारी ओम प्रकाश व बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता नरेंद्र जाडिया ने तटबंधों का निरीक्षण किया।

ग्रामीणों ने भाजपा नेता पुनीत शाही को तटबंधों के खतरे के बारे में जानकारी दी थी। शाही की पहल पर उप जिलाधिकारी सलेमपुर व बाढ़ विभाग के अधिकारियों ने तकिया, धरहरा, नेमा, पिडी तटबंध का निरीक्षण किया। इसके बाद कटान रोकने के उपाय शुरू हुए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कटान रोकने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी