कलराज के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, जांच में जुटी पुलिस

देवरिया बालिका गृह मामले में आरोपी गिरिजा त्रिपाठी को सांसद कलराज मिश्र का रिश्तेदार बताने के साथ, आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल है।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Wed, 08 Aug 2018 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 09 Aug 2018 07:18 AM (IST)
कलराज के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, जांच में जुटी पुलिस
कलराज के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, जांच में जुटी पुलिस

देवरिया (जेएनएन)। देवरिया बालगृह बालिका कांड का पर्दाफाश होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की भ्रामक बातें आने लगी हैं। इसी कड़ी में संस्था की संचालक आरोपित गिरिजा त्रिपाठी को सांसद कलराज मिश्र का रिश्तेदार बताने के साथ, आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे नाराज सांसद कलराज मिश्र के प्रतिनिधि विजय कुमार दुबे व निजी सचिव शशि प्रकाश मिश्र ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा। तहरीर मिलने के बाद साइबर क्राइम सेल को जांच सौंप दी गई है।

जानकारी पर कलराज अवाक 

बालगृह बालिका कांड इन दिनों सुर्खियों में है। उसकी संचालक गिरिजा त्रिपाठी व उसके पति मोहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी बीच एक न्यूज चैनल के लोगो के साथ कलराज मिश्र को गिरिजा त्रिपाठी का रिश्तेदार बताने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसकी जानकारी जब सांसद कलराज मिश्र को हुई तो वह अवाक रह गए। इस मामले में उनके प्रतिनिधि विजय कुमार दुबे व निजी सचिव शशिप्रकाश मिश्र ने एसपी को तहरीर दी। उन्होंने कहा कि विगत एक साल से सोशल मीडिया पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कलराज मिश्र के विरुद्ध अनर्गल व गलत पोस्ट कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने तथ्यहीन खबरों को पोस्ट करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। इस संबंध में सीओ सिटी दयाराम सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छवि धूमिल करने का प्रयास : कलराज

सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि मेरी जानकारी में आया है कि मेरे खिलाफ कोई फेक खबर सोशल मीडिया पर चलायी जा रही है। देवरिया मेरा संसदीय क्षेत्र जरूर है, लेकिन मैं उनको जानता तक नहीं हूं। बिना वास्तविकता की जानकारी किए इस तरह का कृत्य किया गया है, जान बूझकर मेरी छवि धूमिल की जा रही है, जो उचित नहीं है। मैं संबंधित के विरुद्ध एफआइआर करा रहा हूं।

chat bot
आपका साथी