नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी होता है। वादकारियों को न्याय दिलाने के लिए मेहनत करता है। इसलिए बार बेंच के बीच समन्वय जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:46 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:46 PM (IST)
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

देवरिया: सदर तहसील परिसर में शनिवार को तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी होता है। वादकारियों को न्याय दिलाने के लिए मेहनत करता है। इसलिए बार बेंच के बीच समन्वय जरूरी है। सदर विधायक डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ताओं की आवाज सदन में उठाऊंगा। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष बिपिन बिहारी मणि त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सच्चिदानंद श्रीवास्तव को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने मंत्री रामछबीला यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश मिश्र, उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, संयुक्त मंत्री रविद्र यादव, कोषाध्यक्ष गिरीश नारायण तिवारी, पुस्तकालयाध्यक्ष प्रशांत मणि त्रिपाठी, आडिटर मो.युसूफ, कार्यकारिणी सदस्य बेचू चौहान, अरविद आर्य, सुनील चौहान, अब्दुल हुसैन, राजाराम को शपथ दिलाई। इस मौके पर एसडीएम सौरभ सिंह, तहसीलदार आनंद कुमार नायक, नर्वदा चौहान, प्रमोद निषाद, भारत भूषण गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बृजेश मिश्र ने संबोधित किया। समाधान दिवस पर 37 आवेदन पत्रों का हुआ निस्तारण देवरिया: जिले के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सभी थानों पर 97 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर 37 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी अमित किशोर व पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र ने कोतवाली में समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया डा. रामयश सिंह ने थाना रामपुर कारखाना में लोगों की शिकायत सुनते हुए प्राप्त दो शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीम को निर्देशित किया। उसके बाद राजस्व व पुलिस टीम ने मौके पर जाकर निस्तारण किया।

थाना समाधान दिवस पर पांच मामले निस्तारित

बरहज: शनिवार को तहसीलदार सतीश कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। राजस्व के कुल पांच मामले आए। जिसमे सभी मामलों का तैयार पांच टीम मौके पर भेज निस्तारित कर दिया गया।

यहां हुआ सिर्फ एक का निस्तारण

मदनपुर: यहां कुल नौ मामले आए। जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए टीम गठित की गई।

chat bot
आपका साथी