बिना पंजीकरण चल रहे दो अस्पताल संचालकों को नोटिस

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिनकी उम्र 18 वर्ष जनवरी 2022 को पूरी हो रही है और जिनका नाम निर्वाचक नामावली में नहीं है। उनका मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के साथ-साथ जो भी नाम गलत या त्रुटिपूर्ण है उसे सुधार कराने और हटवाने का कार्य मजबूती के साथ करें।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 11:20 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 11:20 PM (IST)
बिना पंजीकरण चल रहे दो अस्पताल संचालकों को नोटिस
बिना पंजीकरण चल रहे दो अस्पताल संचालकों को नोटिस

देवरिया: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा अंतर्गत सोहनपुर में चल रहे दो अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की। दोनों अस्पतालों का पंजीकरण प्रमाण पत्र समेत अन्य कागजात संचालक व कर्मचारी नहीं दिखा सके। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है।

प्रभारी डा. नवीन सिंह ने बताया कि सोहनपुर में चल रहे दो अस्पतालों का किसी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया था, उसी संदर्भ में जांच किया गया है। जांच के बाद संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन दिन बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

मतदाता सूची में नाम जोड़वाएं नेता व कार्यकर्ता

सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान में सभी नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर बैठक करें और नए मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराएं।

वह शनिवार को बांस देवरिया स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा वार मतदान केंद्रों पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम दिनांक सात 13 , 21 एवं 28 नवंबर को मतदाताओं का नाम जोड़ने एवं प्रदेश पार्टी द्वारा निर्धारित सामाजिक न्याय यात्रा व पिछड़ा वर्ग सम्मेलन 16 नवंबर को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने पर विचार किया गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिनकी उम्र 18 वर्ष जनवरी 2022 को पूरी हो रही है और जिनका नाम निर्वाचक नामावली में नहीं है। उनका मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के साथ-साथ जो भी नाम गलत या त्रुटिपूर्ण है, उसे सुधार कराने और हटवाने का कार्य मजबूती के साथ करें। प्रदेश पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय यात्रा व पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन जिला मुख्यालय पर 16 नवंबर को आयोजित है। विधान परिषद के मुख्य सचेतक राम सुंदर दास निषाद, अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव ने कहा कि जनता आशा भरी नजरों से देख रही है। बूथ स्तर पर सपा को मजबूत करें। पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा ने कहा कि सपा को छोड़ कर कोई दल प्रदेश का भला नहीं कर सकता है। सभी जाति वर्ग के लोग सपा के साथ खड़े हैं। संचालन जिला महासचिव मुराद अली बेग ने किया ।

पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, जिला उपाध्यक्ष हृदयनारायण जयसवाल, उद्भव नारायण सिंह, अरविद साहनी, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत रामप्रवेश यादव, विजय लक्ष्मी गौतम, रामप्यारे यादव, परवेज आलम, तेज प्रकाश जायसवाल, सतीश यादव, वीरेंद्र गुप्ता, राम प्रकाश उर्फ मुन्ना यादव, पूर्व चेयरमैन डीसीएफ अशोक यादव, मालवीय प्रसाद निर्मल, नित्यानंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी