बसपा को छोड़ कोई नहीं कर सकता विकास: खरवार

देवरिया में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य सेक्टर अध्यक्ष ने कहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:20 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:20 AM (IST)
बसपा को छोड़ कोई नहीं कर सकता विकास: खरवार
बसपा को छोड़ कोई नहीं कर सकता विकास: खरवार

देवरिया: बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष नितिश कुमार रिकू की अध्यक्षता में टाउन हाल स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। पूर्व सांसद व मुख्य सेक्टर अध्यक्ष घनश्याम चंद खरवार ने कहा कि बसपा को छोड़ कोई भी दल प्रदेश व देश का भला नहीं कर सकता है।

सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली बसपा नौजवानों को रोजगार देने के साथ ही समाज में भाईचारा बनाकर कार्य की। आज लोकतंत्र खतरे में है। इस दौरान देशहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बशीर अहमद ने बसपा प्रत्याशी को समर्थन देने का एलान किया। अंत में विजय प्रताप मल्ल के नेतृत्व में लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण किया। सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती, डा. बलिराम, राजेश राजभर, ओम प्रकाश गौतम ने संबोधित किया। मेराज आलम, शैलेश प्रताप मल्ल, विक्रांत सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी