डा. राजेंद्र प्रसाद के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत

अधिवक्ताओं की तरफ से शुक्रवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत पर बल दिया गया। दीवानी न्यायालय परिसर में स्थापित डा.राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:05 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:05 PM (IST)
डा. राजेंद्र प्रसाद के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत
डा. राजेंद्र प्रसाद के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत

देवरिया: अधिवक्ताओं की तरफ से शुक्रवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत पर बल दिया गया।

दीवानी न्यायालय परिसर में स्थापित डा.राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण किया। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव ने कहा कि आज पूरे देश के अधिवक्ता डा.राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाते हैं। उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए भारत सरकार की तरफ से भारत रत्न दिया गया। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अधिवक्ताओं का बड़ा योगदान रहा। अधिवक्ताओं ने नए भारत को गढ़ने का काम किया। अधिवक्ता समाज को उनके चितन व कार्यशैली को आत्मसात करना चाहिए। इस मौके पर काजी मोहम्मद आमीर, जटाशंकर सिंह, राधेश्याम पाठक, आनंद राय, शिव कुमार मणि, अनिल कुमार सिंह, मनोज उपाध्याय, सत्यनारायण यादव, अरविद साहनी, अवधेश सिंह, मृत्युंजय पांडेय, सुरेंद्र राव आदि मौजूद रहे। दी कलेक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन की तरफ से कलेक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता कक्ष में अधिवक्ता दिवस मनाया गया। डा.राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन संतशरण तिवारी, इम्तियाज अहमद, बाबूराम यादव, रमेशचंद्र पांडेय, उमापति त्रिपाठी, दिनेशनाथ त्रिपाठी, रामनगीना यादव, अखिलेश चंद्र राव, बृजेश कुमार सिंह, विनोद सिंह, सतीश चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

भाटपार रानी संवाददाता के अनुसार, तहसील अधिवक्ता संघ ने शुक्रवार को तहसील सभागार में देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिवस अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया। वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश कुमार जायसवाल, रामप्रवेश उपाध्याय, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, महेश चंद्र श्रीवास्तव, रामप्रवेश उपाध्याय को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह, अभिजीत कुमार, सुनील शर्मा, सुनील पांडेय, राजू सिंह ,रामाधार यादव, लाल सिंह यादव, विजय प्रताप तिवारी, विजय प्रताप मौर्य, सुशील कुमार ओझा, प्रमोद तिवारी, देवता तिवारी, अमरीश मिश्रा, देवानंद मिश्र, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे। भवानीछापर संवाददाता के अनुसार, राजपुर गांव में डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जटाशंकर सिंह, मकसूद अहमद भोपतपुरी, मारकंडेय तिवारी, ओमप्रकाश कुशवाहा, सुबाष यादव, अंकित सिंह राजपूत, शमशेर अली, राज सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। सादगी भरा था डा.राजेंद्र प्रसाद का जीवन

बरहज: बरहज तहसील परिसर में प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती शुक्रवार को मनाई गई। उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ध्रुव कुमार शुक्ल ने कहा कि भारत रत्न डा. राजेंद्र प्रसाद का जीवन सादगी भरा था। वह उच्च विचारों वाले थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार मिश्री लाल चौहान रहे। अध्यक्षता चंद्रभूषण यादव व संचालन लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित ने किया। पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, रामायण तिवारी, श्रवण कुमार सिंह, चंद्रगुप्त यादव, खुर्शेद आलम, उदयराज चौरसिया, नागेंद्र सिंह, तारकेश्वर तिवारी ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी