देवी मंदिरों में मां को चढ़ाई चुनरी, फोड़ा नारियल

जागरण संवाददाता देवरिया नवरात्र के दूसरे दिन भी देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 12:26 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 12:26 AM (IST)
देवी मंदिरों में मां को चढ़ाई चुनरी, फोड़ा नारियल
देवी मंदिरों में मां को चढ़ाई चुनरी, फोड़ा नारियल

जागरण संवाददाता, देवरिया: नवरात्र के दूसरे दिन भी देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां दुर्गा को चुनरी चढ़ाए, नारियल फोड़े और माथा टेककर मन्नतें मांगीं। पूजन-अर्चन के दौरान देवी मंदिर मां दुर्गा के जयकारों से गूंजते रहे।

देवरही माता मंदिर में पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालु भोर में ही पहुंच गए। यहां श्रद्धालुओं ने लाइन लगा कर बारी-बारी से मंदिर में प्रवेश कर पूजन किया। लाहिलपार, अहिल्यापुर स्थित मां दुर्गा मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। अमेठी माई दुर्गा मंदिर में भी पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु भी हैं, जिन्होंने घर पर कलश स्थापित कर रखा है, दुर्गा सप्तशती व बीज मंत्र का पाठ कर रहे हैं। खुखुंदू संवाददाता के अनुसार अटहर दुर्गा मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

स्नान कर किया दान, फिर खाया सतुआ व गुड़

जागरण संवाददाता, देवरिया: जिले में मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में सतुआन का त्योहार भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान सुबह लोगों ने घर में पानी में गंगा जल डाल कर स्नान किया। वहीं सतुआ, गुड़, चावल, आम, अचार आदि खाद्य सामग्री स्पर्श कर दान किया। उसके बाद लोगों ने खुद उसका सेवन किया। सुबह त्योहार को काफी उत्साह के साथ घरों में मनाया गया।

सूर्य के मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने के बाद लोग सतुआन का पर्व मनाए। हर साल लोग स्नान करने के लिए नदी व घाट पर जाते थे, लेकिन इस बार अधिकांश लोगों ने नदी घाट पर जाने से परहेज किया। बावजूद इसके बरहज और भागलपुर में सरयूतट आसपास के गांवों के लोगों ने स्नान कर दान व पूजा पाठ किया। अधिकांश लोगों ने घरों में ही त्योहार को मनाया। सतुआन त्योहार को लेकर शहर के मंदिरों में भी दर्शन पूजन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

chat bot
आपका साथी