निगरानी समिति घर-घर जाकर करें रैपिड सर्वे

देवरिया सोमवार को जिले के नामित वरिष्ठ नोडल अधिकारी सचिव रणवीर प्रसाद ने जिलाधिकारी आश्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 10:56 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 10:56 PM (IST)
निगरानी समिति घर-घर जाकर करें रैपिड सर्वे
निगरानी समिति घर-घर जाकर करें रैपिड सर्वे

देवरिया: सोमवार को जिले के नामित वरिष्ठ नोडल अधिकारी सचिव रणवीर प्रसाद ने जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व स्वास्थ्य विभाग, विकास विभाग के अधिकारियों से वर्चुअल मीटिग के जरिये कोविड प्रबंधन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों को घर-घर जाकर रैपिड सर्वे करने का निर्देश दिया।

उन्होंने एक-एक प्रभारी चिकित्साधिकारियों से वार्ता कर उनके क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन, पाजिटिव व होम आइसोलेशन के मरीजों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रैपिड सर्वे में यह विशेष रूप से सुनिश्चित किया जाए कि कितने पाजिटिव, कितने प्रिज्मपटिव मरीज हैं और कितने को आक्सीजन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि घर-घर निगरानी समितियों को इस सर्वे कार्य को किया जाना है। इस कार्यों में खंड विकास अधिकारियों एवं विकास विभाग के अधिकारियों की भी भागीदारी रहेगी। उन्होने कहा कि सभी सीएचसी में मिनी कन्ट्रोल रुम स्थापित किया जाए। कार्यो को औपचारिकता के रूप में नहीं, बल्कि पूरी वास्तविकता व प्रमाणिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन को प्रभावी रखा जाए। सैनिटाजेशन, साफ-सफाई आदि को भी सक्रियता से किया जाए। सर्वे में जिन मरीजों का आक्सीजन लेबल कम हो, उन्हे होम आइसोलेशन में आक्सीजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए या फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जीएन, सीएमओ डा. आलोक पांडेय समेत अन्य अधिकारी जुड़े रहे।

---

निगरानी समिति को गांव में विशेष नजर रखने के निर्देश

बरहज: सोमवार को उपजिलाधिकारी संजीव कुमार यादव ने पैना, तेलिया कला में निगरानी समिति की बैठक की, जिसमें कोविड के प्रभाव को देखते हुए गांव में नजर रखने का निर्देश दिया।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि निगरानी समितियों के सदस्यों को घर-घर जांच और कोविड पाजिटिव लोगों को सलाह देना है। समिति ग्रामीण जन को जागरूक करें। नगर पालिका सभागार में एसडीएम न्यायिक, प्रभारी इओ सुनील कुमार सिंह ने बैठक की। जिसमें सदस्यों को वार्डों में घरों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सभासद रतन सोनकर, मनोज गुप्ता, राजेश जायसवाल, जोखन प्रसाद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी