जनता की खुशहाली के लिए काम कर रही सरकार: एके शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य एके शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार गरीबों किसानों मजदूरों महिलाओं समेत सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। इसे जनता भी महसूस कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:21 PM (IST)
जनता की खुशहाली के लिए काम कर रही सरकार: एके शर्मा
जनता की खुशहाली के लिए काम कर रही सरकार: एके शर्मा

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य एके शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं समेत सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। इसे जनता भी महसूस कर रही है। वह मंगलवार को रुद्रपुर के सतासी इंटरमीडिएट कालेज के मैदान में भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पूर्वांचल में गरीबी है, यहां उद्योगों का हब बनाने की आवश्यकता है। इससे युवाओं को महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा। भाजपा सरकार ने गांव में घर-घर बिजली पहुंचाया, मुफ्त रसोई गैस व शौचालय दिया। कभी भी जाति के आधार पर अपना वोट ना दें, हमेशा विकास के नाम पर वोट दें। राजभर, मल्लाह, धोबी समेत सभी जातियों के लिए भाजपा सरकार ने काम किया है। विकास कार्यों की वजह से ही जनता का विश्वास भाजपा पर बढ़ा है। क्षेत्र में जो भी विकास कार्य अधूरे हैं या जनता की आवश्यकता है उसे मुझे बताइए मैं भी उसके समाधान का पूरा प्रयास करूंगा। कहा कि बेटा व बेटी में कभी फर्क ना करें और उन्हें अच्छी शिक्षा दें। कार्यक्रम के संयोजक सुरेश तिवारी ने कहा कि विधायक और सांसद आपका चौकीदार है। एक कर्मचारी व अधिकारी के काम करने की सीमा तय है, लेकिन जनप्रतिनिधि के काम करने की कोई समय सीमा नहीं है। रात के 12 बजे अपने साथी की एक आवाज पर समस्या का समाधान करने वाला ही नेता है। उद्यमी संजय तिवारी ने कहा कि बरहज व रुद्रपुर की जनता का अपार स्नेह और प्यार हमेशा मिलता रहा है। आप लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हम लोग संघर्ष करते रहेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता सभाकुंवर ने कहा कि आज देश की जनता ही नहीं पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों की सराहना कर रही है। इससे पूर्व गुनगुन गुप्ता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। पं. नीलमणि व श्री प्रकाश मिश्र ने शंख बजाकर मंत्रोच्चार किया। संचालन पंकज शुक्ला ने किया। कार्यकर्ताओं ने नगर में व मंच पर मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर महेंद्र यादव, ममता पांडेय, अनिल पांडेय, हरेंद्र जायसवाल, राजेश मिश्र, गंगा शरण पांडेय, रामसंतोष शुक्ल, संगम धर दुबे, रमेश सिंह, राजन सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी