उत्तराखंड में लापता संतोष की पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी

उत्तराखंड में लापता भटनी क्षेत्र के पिपरा देवराज निवासी संतोष यादव का पता न चलने पर पत्नी ने भटनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। स्वजन घटना के दिन से सदमे में हैं। जिले के आला अफसरों से गुहार लगाकर खोजबीन की मांग कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:40 PM (IST)
उत्तराखंड में लापता संतोष की पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी
उत्तराखंड में लापता संतोष की पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी

देवरिया: उत्तराखंड में लापता भटनी क्षेत्र के पिपरा देवराज निवासी संतोष यादव का पता न चलने पर पत्नी ने भटनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। स्वजन घटना के दिन से सदमे में हैं। जिले के आला अफसरों से गुहार लगाकर खोजबीन की मांग कर रहे हैं। वहीं डीएनए टेस्ट के लिए संतोष के पिता, बहन व पुत्र के खून के नमूने राजकीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून को उपलब्ध करा दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।

39 वर्षीय संतोष यादव 12 दिसंबर 2020 को उत्तराखंड के लिए गए थे। वह चमोली जिले के ओम मेटल कंपनी तपोवन में बेल्डर का कार्य कर रहे थे। सात फरवरी की सुबह 9.37 बजे आखिरी बार पत्नी सुमन देवी से बात हुई थी। रिश्तेदार संजय यादव खोजबीन में चमोली गए थे, लेकिन पता नहीं चला। शासन के निर्देश पर डीएनए टेस्ट के लिए एफटीए कार्ड के माध्यम से लापता संतोष के पिता हरिवंश यादव, बहन रिकू देवी, लड़का अरुण यादव के खून के नमूने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लिए गए थे। नमूने लेकर भटनी पुलिस देहरादून गई थी। एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज ने कहा कि लापता युवक की पत्नी ने भटनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। गुमशुदगी रिपोर्ट चमोली जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके। गायब वृद्ध का 22 दिन बाद पोखरी से मिला शव

देवरिया : मईल थाना अंतर्गत पड़री गजराज गांव में शनिवार को 22 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में गायब वृद्ध कुतबल्ली यादव पुत्र दूधनाथ यादव की पोखरी से शव मिला। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि शव मिला है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने पर ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी