राज्यमंत्री ने किया कोविड अस्पताल का लोकार्पण

वैक्सीन की दोनों डोज समय पर अवश्य लगवाएं। कोविड अस्पताल शुरू हो जाने से तीसरी लहर अगर आती है तो लोगों को काफी सहूलियत रहेगी। इससे आसपास के लोगों को समय से इलाज की सुविधा मिल जाएगी। आक्सीजन की आपूर्ति होने से हो रही परेशानी से निजात मिल जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 02:06 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 02:06 AM (IST)
राज्यमंत्री ने किया कोविड अस्पताल का लोकार्पण
राज्यमंत्री ने किया कोविड अस्पताल का लोकार्पण

देवरिया : पशुधन व मत्स्य राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने शनिवार को रुद्रपुर सीएचसी परिसर में 30 बेड के कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया। कहा कि सरकार महामारी से बचाव के लिए सभी इंतजाम कर रही है। कोविड अस्पतालों की संख्या और उनपर सुविधाएं बढ़ा रही हैं। लोगों को किसी प्रकार परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कोविड प्रोटोकोल का पालन करें।

वैक्सीन की दोनों डोज समय पर अवश्य लगवाएं। कोविड अस्पताल शुरू हो जाने से तीसरी लहर अगर आती है तो लोगों को काफी सहूलियत रहेगी। इससे आसपास के लोगों को समय से इलाज की सुविधा मिल जाएगी। आक्सीजन की आपूर्ति होने से हो रही परेशानी से निजात मिल जाएगी। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डा.दिनेश यादव,एलबी चौधरी, अरविद शुक्ल, जितेंद्र गुप्ता, दिलीप जायसवाल, सबरे आलम, विकास कुमार आदि मौजूद रहे। तीन शिफ्ट में लगी छह चिकित्सकों की डयूटी

कोविड अस्पताल के लिए तीन शिफ्ट में छह चिकित्सक समेत 18 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पहली शिफ्ट में डा.अमित सिंह और आयुष चिकित्सक डा.प्रियंका शाही सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक, डा. सिद्धार्थ गुप्ता और आयुष चिकित्सक डा.राजेश सिंह रात्रि नौ बजे तक तीसरे शिफ्ट में रात्रि नौ बजे से सुबह छह बजे तक डा.अरविद आर्या और आयुष चिकित्सक डा.उमाशंकर जायसवाल की तैनाती की गई है।

देशवासियों के साथ खड़ी मोदी सरकार : डा.रमापति

देवरिया: सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मोदी सरकार देशवासियों के साथ खड़ी है। मुफ्त में टीकाकरण हमारा संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी का फैसला सराहनीय कदम है। सरकार किसान भाइयों की आय को दोगुना करने के लिए संकल्पित है। वह जिला पंचायत परिसर स्थित अपने आवास पर शनिवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

कहा कि देश में जब भी कोई संकट आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा आगे बढ़कर देश का नेतृत्व किया है। उनके मार्गदर्शन में देश टीकाकरण की सफल यात्रा तय कर रहा है। भ्रम फैलाने वाले लोगों को सकारात्मक योगदान देना चाहिए। जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति मोदी सरकार ने सदैव संकल्पबद्ध होकर काम किया है। भारत को कोरोना मुक्त बनाने की दिशा में टीकाकरण का कार्य महत्वपूर्ण कदम है। किसी भी व्यक्ति को भूखा न सोना पड़े, इसके लिए गरीब कल्याण अन्न योजना चल रही है। 80 करोड़ लोगों को दीपावली तक मुफ्त राशन मिलेगा। इस दौरान सीपी सिंह, अंबिकेश पांडेय, डा. प्रवीण निखर, दिवाकर मिश्र, रामदास मिश्र, धनुषधारी मणि त्रिपाठी, अंकुर राय, पवन मिश्र, सभासद अमित मिश्रा, रामाशीष कुशवाहा मौजूद आदि रहे।

chat bot
आपका साथी