संतों की भावना का ख्याल नहीं कर रही भाजपा

मझौली स्थित दीर्घेश्वरनाथ मंदिर पर संत समाज की बैठक हुई, जिसमें मंदिरों के जीर्णोद्धार तथा संतों की बातों को भाजपा नेताओं द्वारा नजरअंदाज किए जाने पर नाराजगी जताई गई। इसके लिए एक पत्रक तैयार कर भाजपा के शीर्ष नेताओं को भेजे जाने पर बल दिया गया। महंथ बजरंगी दास महराज ने कहा कि मेरे अगुआई में संतों का एक समूह लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय से मिला और अपनी भावना से अवगत कराया, लेकिन उन्होंने साधु संतों की बातों को नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इसी तरह संतों को नजरंदाज करेंगे तो आगामी चुनाव में भाजपा की स्थिति काफी भयावह होगी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:32 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:32 PM (IST)
संतों की भावना का ख्याल नहीं कर रही भाजपा
संतों की भावना का ख्याल नहीं कर रही भाजपा

देवरिया : मझौली स्थित दीर्घेश्वरनाथ मंदिर पर संत समाज की बैठक हुई, जिसमें मंदिरों के जीर्णोद्धार तथा संतों की बातों को भाजपा नेताओं द्वारा नजरअंदाज किए जाने पर नाराजगी जताई गई। इसके लिए एक पत्रक तैयार कर भाजपा के शीर्ष नेताओं को भेजे जाने पर बल दिया गया। महंथ बजरंगी दास महराज ने कहा कि मेरे अगुआई में संतों का एक समूह लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय से मिला और अपनी भावना से अवगत कराया, लेकिन उन्होंने साधु संतों की बातों को नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इसी तरह संतों को नजरंदाज करेंगे तो आगामी चुनाव में भाजपा की स्थिति काफी भयावह होगी। इस दौरान जगरनाथ दास महाराज ने कहा कि दीर्घेश्वरनाथ मंदिर का सुंदरीकरण करने के लिए कई बार पत्र लिखा, लेकिन पत्र को संज्ञान में किसी ने नहीं लिया। इस अवसर पर शिवराम महराज, राधेश्याम दास, हनुमान दास, शिव शंकर महराज, जगदंबा महराज, गजेंद्र, गरूलदास, इंद्रदेव दास सहित दर्जनों संत मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी