मैकेनिक को चाकू घोंपा, हालत गंभीर

स्थानीय कस्बे में कुछ युवकों ने बाइक मैकेनिक को चाकू घोंप कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन आरोपित फरार हो गए। घायल मैकेनिक का प्राथमिक उपचार पथरदेवा में कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 11:47 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 11:47 PM (IST)
मैकेनिक को चाकू घोंपा, हालत गंभीर
मैकेनिक को चाकू घोंपा, हालत गंभीर

देवरिया: स्थानीय कस्बे में कुछ युवकों ने बाइक मैकेनिक को चाकू घोंप कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपित फरार हो गए। घायल मैकेनिक का प्राथमिक उपचार पथरदेवा में कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रामप्रवेश गुप्ता उर्फ गोलू स्थानीय कस्बे में एक एजेंसी में मैकेनिक का काम करता है। उसकी दुकान पर एक व्यक्ति की बाइक सर्विस के लिए आई थी। जिस का पैसा लेने के लिए वह दुकान पर गया था। उसने शराब की दुकान के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी। तभी शराब खरीदने के लिए तीन युवक आए। बाइक खड़ी करने को लेकर वे गोलू से उलझ गए। विवाद बढ़ा तो गोलू को लात-घुसों से मारना शुरू कर दिए। इसी बीच उनमें से एक हमलावर बगल में मीट काटने वाली दुकान से चाकू उठा ले आया और गोलू पर वार कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपित फरार हो गए। तरकुलवा थाने के प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सरयू नदी में तीसरे दिन भी चला तलाशी अभियान

क्षेत्र के पैना गांव के सामने सरयू नदी में गुरुवार को तीसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी रहा। तीसरे युवक विकास कुमार का पता नहीं चल सका है। पीएसी बचाव राहत दल के जवान पूरे दिन नदी में तलाश करते रहे। मंगलवार को स्नान करते समय डूबे दो युवकों अजय व अविनाश का शव बुधवार को 30 घंटे बाद बरामद कर लिया गया था।

पीएसी बाढ़ राहत दल के जवान व गोताखोर सुबह ही सरयू नदी घाट पर पहुंच गए और तलाशी अभियान शुरू किया। शाम तक उनका अभियान जारी रहा। तहसीलदार सतीश कुमार ने बताया कि युवक विकास कुमार का पता नहीं लग सका है। सांसद कमलेश पासवान, संजय सिंह, अंगद तिवारी ने तलाशी अभियान की जानकारी ली और पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना दी। बसपा नेता विनय तिवारी नदी में डूबे युवकों के स्वजन से मिलकर ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता दी। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार, नथुनी भारती, सत्येंद्र कुशवाहा, रवींद्र तिवारी, अमित तिवारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी