गेस्ट रूम में लटका मिला विवाहिता का शव, दो हिरासत में

कुशीनगर जनपद के कसया की रहने वाली चांदनी की शादी बोडिया सुल्तान के रुपेश राठौर के साथ दिसंबर 2020 में हुई थी। रुपेश का कहना है कि चांदनी रात को अपने कमरे में उनके पास ही सोई थी जबकि सुबह गेस्ट रूम में फंदे से चांदनी का शव लटका मिला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 01:08 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 01:08 AM (IST)
गेस्ट रूम में लटका मिला विवाहिता का शव, दो हिरासत में
गेस्ट रूम में लटका मिला विवाहिता का शव, दो हिरासत में

देवरिया: सदर कोतवाली के ग्राम बोडिया सुल्तान में एक विवाहिता का शव रविवार की तड़के गेस्ट रूम में फंदे से संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पति समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

कुशीनगर जनपद के कसया की रहने वाली चांदनी की शादी बोडिया सुल्तान के रुपेश राठौर के साथ दिसंबर 2020 में हुई थी। रुपेश का कहना है कि चांदनी रात को अपने कमरे में उनके पास ही सोई थी, जबकि सुबह गेस्ट रूम में फंदे से चांदनी का शव लटका मिला। इसकी जानकारी लोगों ने मायके पक्ष व कोतवाली पुलिस को दी। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाल राजू सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। रामनाथ देवरिया में युवक ने की खुदकुशी

देवरिया: शहर के रामनाथ देवरिया मुहल्ले में शनिवार की रात एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर रही। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के नरौली खेम के बसडीला गांव के रहने वाले उमेश मिश्र का परिवार में रामनाथ देवरिया स्थित मकान में रहता है। उनके छोटे बेटे राजन ने रात को सभी के साथ भोजन किए और फिर अपने कमरे में जाकर सो गए। रविवार की सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो स्वजन परेशान हो गए। किसी तरह दरवाजा खोल कर अंदर प्रवेश हुए तो अंदर की स्थिति देख स्वजन के होश उड़ गए। राजन का शव फंदे से लटक रहा था। स्वजन का कहना है कि राजन प्रेम विवाह किए थे। इन दिनों उनकी पत्नी मायके में थी और मोबाइल पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुए थे। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रथम ²ष्टया मामला खुदकुशी का है।

युवक ने दी जान

देवरिया: एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेय मांझा के रहने वाले युवक यशवंत सिंह ने रविवार की शाम कमरे में छत की कुंडी से गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। मृतक वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। पति की मौत से पत्नी सपना का रो-रो कर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी