कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में ममता बनर्जी का पुतला फूंका

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता की पश्चिम बंगाल में हत्या को लेकर संगठन में उबाल है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुभाष चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:44 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:44 PM (IST)
कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में ममता बनर्जी का पुतला फूंका
कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में ममता बनर्जी का पुतला फूंका

देवरिया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता की पश्चिम बंगाल में हत्या को लेकर संगठन में उबाल है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुभाष चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस दौरान नारे भी लगाए गए।

नगर मंत्री राज कुमार यादव की अगुवाई में परिषद के कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्र हुए और पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बंगाली भाषा, गणित व अन्य विषयों के अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए विहिप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों के ऊपर पुलिस ने गोली चला दी। जिससे नगर सह मंत्री की मौत हो गई। जिला सह संयोजक कृष्णकांत चतुर्वेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी छात्रों पर तानाशाही रवैया अख्तियार कर रही है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन ने चेताया कि अभाविप कार्यकर्ता का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री मनीष, आकाश, सचिन खरवार, रविशंकर दुबे, अनुराग, अंकित, विकास आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी