राज्य मंत्री ने किया आरसीसी सड़क का लोकार्पण

क्षेत्र के मदनपुर कस्बा के गोल बाजार में राज्य सड़क निधि से नवनिर्मित आरसीसी मार्ग का विधि-विधान से रविवार को राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने लोकार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:35 PM (IST)
राज्य मंत्री ने किया आरसीसी सड़क का लोकार्पण
राज्य मंत्री ने किया आरसीसी सड़क का लोकार्पण

देवरिया: क्षेत्र के मदनपुर कस्बा के गोल बाजार में राज्य सड़क निधि से नवनिर्मित आरसीसी मार्ग का विधि-विधान से रविवार को राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने लोकार्पण किया। राप्ती नदी पर बने सेमरा पुल के अप्रोच से करीब सत्रह सौ मीटर लंबी सड़क की लागत लगभग 89 लाख है। कार्यक्रम में राज्य मंत्री ने रुद्रपुर को माडल बनाने की बात कही। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से करीब ढाई घंटे बिलंब से पहुंचे राज्य मंत्री ने पूजा अर्चना के बाद सेमरा पुल के समीप लगे शिलापट्ट का अनावरण कर मार्ग का लोकार्पण किया। इसके बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्री निषाद ने कहा कि भाजपा के विकास की गति देख कर विपक्षी अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों का लोहा विश्व के सभी देश मानने लगे हैं। सरकार ग्रामीण अंचल के विकास के लिए कृत संकल्पित है। सरकार की सजगता का परिणाम रहा कि इस बार बाढ़ विनाश लीला नही कर पाई। समाज के हर तबके को सरकारी योजना का लाभ मिले व बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई की जाय यही शासन की मंशा है। रुद्रपुर का क्षेत्र पिछड़ा हुआ है, इसे माडल के रूप में स्थापित किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष भीष्मपाल ¨सह व उपनिरीक्षक बृजेश दुबे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में सहायक अभियंता सीपी ¨सह, अवर अभियंता मोहनलाल गुप्त, प्रधान इमरान खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी