लिटिल फ्लावर ने पीएन एकेडमी को दो-शून्य से हराया

रवींद्र किशोर शाही स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में चल रहे स्कूल इंडिया कप जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में लिटिल फ्लावर सलेमपुर ने पीएन एकेडमी को दो-शून्य से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:35 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:35 PM (IST)
लिटिल फ्लावर ने पीएन एकेडमी को दो-शून्य से हराया
लिटिल फ्लावर ने पीएन एकेडमी को दो-शून्य से हराया

देवरिया : रवींद्र किशोर शाही स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में चल रहे स्कूल इंडिया कप जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में लिटिल फ्लावर सलेमपुर ने पीएन एकेडमी को दो-शून्य से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना लिया। बुधवार को लिटिल फ्लावर व रुद्रपुर के बीच फाइनल मुकाबला होगा।

मैच के 12वें मिनट में लिटिल फ्लावर स्कूल के फरहान ने एक गोल दाग कर अपनी टीम को एक-शून्य से बढ़त दिला दी। 22वें मिनट में मोहित महराज ने दूसरा गोल दागकर सलेमपुर लिटिल फ्लावर स्कूल को दो-शून्य से बढ़त दिला दी और यह मैच समाप्ति तक बना रहा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ज्योति शिक्षा निकेतन और बंगाल ब्लूमर्स रुद्रपुर के बीच खेला गया। इसमें निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं दाग सकी। इसके बाद अतिरिक्त समय दिया गया। आखिरी मिनट में रुद्रपुर के सत्यम ने एक गोल दागकर अपनी टीम को एक-शून्य से बढ़ दिला दी। इस दौरान श्रीराम यादव, नीरज, पवन कुमार, सुशांत राय, मनीष कुमार, पंकज, मुकेश, अजय, वैभव, नीरज कुमार, अमन, कृष्णा शिव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी