मध्य प्रदेश के चार व्यापारियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

देवरिया के व्यापारी ने कोतवाली में दर्ज कराया है मुकदमा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:16 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:39 PM (IST)
मध्य प्रदेश के चार व्यापारियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
मध्य प्रदेश के चार व्यापारियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

देवरिया: सदर कोतवाली पुलिस ने मध्य प्रदेश के चार व्यापारियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

लाहिलपार निवासी जयराम जायसवाल मध्य प्रदेश से प्याज मंगाकर बेचते हैं। उनका आरोप है कि वह मध्य प्रदेश से प्याज मंगाए, प्याज खराब हो गया। जब उन्होंने व्यापारियों से अपने रुपये वापस मांगे तो व्यापारियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने व्यापारी रईद ईसदाद अली, सईद अनवर अली, जुबैर मेथू, आसीर अली निवासी सैरानीपुरा स्टेशन रोड रतलाम मध्य प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस टीम मध्य प्रदेश भेजी जाएगी। पुलिस पर धारा के अल्पीकरण का आरोप

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के भरिया गांव की एक महिला ने पुलिस पर मारपीट के मामले में धारा के अल्पीकरण का आरोप लगाया है। गुरुवार को एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता सावित्री देवी का कहना है कि उन्हें तथा उनके परिवार के लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस ने सिर्फ एनसीआर दर्ज किया है। अब आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी