देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर: भीम

देश मे बेरोजगारी चरम पर हैं। युवा बेहाल है महिलाओं के सुरक्षा को लेकर पूरी देश की जनता सहमी व डरी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 02:10 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 02:10 AM (IST)
देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर: भीम
देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर: भीम

देवरिया : भाटपाररानी के एक मैरिज हाल में शुक्रवार को बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा की अपराध और नौजवानों को रोजगार देने के मामले में केंद्र व प्रदेश की सरकार फेल है। केन्द्र व प्रदेश में चल रही भाजपा की सरकार में देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर है। देश का किसान महीनों से सड़कों पर उतर कर अपनी पीड़ा को आदोलन के जरिये प्रकट कर रहे हैं। फिर भी सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रहा है ।

कहा कि देश मे बेरोजगारी चरम पर हैं। युवा बेहाल है महिलाओं के सुरक्षा को लेकर पूरी देश की जनता सहमी व डरी हुई है। आये दिन उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में दुष्कर्म, लूट व अपराधियों का बोलबाला है। जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में आमजन सहमा हुआ है। समय आने पर यह जनमानस जवाब देगा। बसपा नेता अभय यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पार्टी कार्यकर्ता उर्जावनवित हुए है। जिला सचिव इम्तियाज अहमद ने कहा कि युवा उम्मीद भरी नजरों से बसपा की तरफ देख रहा है । सरकार बनाने के लिए 2022 के चुनाव में युवा ही तय करेंगे प्रदेश की दिशा व दशा।

अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेशचन्द ने किया। इस दौरान राजेश राजभर, ओमप्रकाश गौतम, शिवानन्द, आनंद प्रकाश भारती, मुन्ना प्रसाद, राजेश महंथ आदि मौजूद रहे।

बेरोजगारी को बढ़ावा दे रही भाजपा

देवरिया: सपा नेता विजय प्रताप मणि त्रिपाठी ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि भाजपा बेरोजगारी को बढ़ावा दे रही है। किसानों का शोषण किया जा रहा है। गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है। नौजवान, बेरोजगार व महिलाएं असुरक्षित हैं। कहा कि 25 जनवरी को सिरजम में समाजवादी प्रबुद्ध सभा का सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें प्रबुद्ध सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक मनोज पांडेय होंगे। जबकि कार्यक्रम में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी