मात्र 830 लोगों को लगा टीका, अधिकांश निराश लौटे

जागरण संवाददाता देवरिया जिले में कोरोना संक्रमण के बावजूद लोगों में टीकाकरण को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 11:42 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 11:42 PM (IST)
मात्र 830 लोगों को लगा टीका, अधिकांश निराश लौटे
मात्र 830 लोगों को लगा टीका, अधिकांश निराश लौटे

जागरण संवाददाता, देवरिया: जिले में कोरोना संक्रमण के बावजूद लोगों में टीकाकरण को लेकर उत्साह है। लेकिन एक पखवारा से जिले में वैक्सीन की कमी के चलते हर दिन लोगों को बिना टीका लगवाए टीकाकरण केंद्रों से वापस लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार को जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष 29.23 फीसद ही लोगों को टीका लग सका।

वैक्सीन के अभाव में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत मात्र 15 जगहों पर टीका लगाने की व्यवस्था की गई थी। लक्ष्य 2840 लोगों को टीका लगाने का था, लेकिन मात्र 830 लोगों लग सका। इसमें 45 वर्ष से अधिक के 360 लोगों को प्रथम, 169 लोगों को द्वितीय, 60 वर्ष से अधिक के 95 लोगों को प्रथम, 180 लोगों को द्वितीय डोज लगाया गया।

इसी तरह तीन हेल्थ वर्करों को द्वितीय, 21 फ्रंट लाइन वर्करों को प्रथम व दो लोगों को द्वितीय डोज लगाया गया।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वैक्सीन की कमी के चलते हर टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन नहीं लग पा रहा है। आज तीन हजार वैक्सीन आ गई है। शनिवार को अधिकांश टीकाकरण केंद्र पर टीका लगाया जाएगा।

--- टीकाकरण सभी को कराना चाहिए, वैक्सीन जिन लोगों ने लगवाया है, संक्रमित होने के बाद भी जान का खतरा नहीं है। हमें पहले ही टीका लगवा लेना चाहिए। टीका लगने से कोई दिक्कत नहीं हो रही है।

दिनेश तिवारी,शिक्षक

उमानगर

--

गायब मिले सात कर्मचारी, एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जागरण संवाददाता, देवरिया: कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कोविड एवं कमांड सेंटर का शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने निरीक्षण किया। इस दौरान सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने सभी का एक-एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

संक्रमितों, होम आइसोलेशन मरीजों की समस्याओं के समाधान व टेली मेडीसिन सेवा के बारे में जानकारी देने के लिए कलेक्ट्रेट में इंटीग्रेटेट कोविड एवं कमांड सेंटर बनाया गया है, जिसमें शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी जब निरीक्षण करने पहुंचे तो कमलेश यादव, विनोद कुमार, विनोद कुमार, आलोक कुमार चौहान, देवेंद्र कुमार सिंह, पंकज कुमार सागर, अजय कुमार गायब मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने एक-एक दिन का वेतन ककाटने का निर्देश देने के साथ ही तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।

chat bot
आपका साथी