व्यक्ति नहीं विचार थे कर्पूरी ठाकुर: जय प्रकाश

विधायक कमलेश शुक्ल ने कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर अपने कर्म के बल पर बिहार की जनता में लोकप्रिय रहे। वह जीवन पर्यंत समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास की चिता किए। कार्यक्रम को राजेंद्र शर्मा राम नरेश शर्मा मनी शर्मा डा. सरोज शर्मा राघवेंद्र शर्मा राघवेंद्र प्रसाद शाही शंभू नाथ पांडेय ने संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 12:13 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 12:13 AM (IST)
व्यक्ति नहीं विचार थे कर्पूरी ठाकुर: जय प्रकाश
व्यक्ति नहीं विचार थे कर्पूरी ठाकुर: जय प्रकाश

देवरिया: राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वावधान में क्षेत्र के पगरा उर्फ परसिया में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं मत्स्य राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद ने छात्रावास एवं सेवा सदन का शिलान्यास किया।

राज्यमंत्री निषाद ने कहा कि आज के युग में कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलकर ही एक स्वस्थ समाज की स्थापना की जा सकती है। वो जीवन पर्यंत गरीबों, दलितों, शोषितों, वंचितों की सेवा करते रहे।

विधायक कमलेश शुक्ल ने कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर अपने कर्म के बल पर बिहार की जनता में लोकप्रिय रहे। वह जीवन पर्यंत समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास की चिता किए। कार्यक्रम को राजेंद्र शर्मा, राम नरेश शर्मा, मनी शर्मा, डा. सरोज शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, राघवेंद्र प्रसाद शाही, शंभू नाथ पांडेय ने संबोधित किया। अध्यक्षता मारकंडेय मिश्र ने किया। उधर समाजवादी पार्टी के बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का 97वां जन्मदिन रविवार को धूम धाम से मनाया गया। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि बिहार की राजनीति जब सामंती तबकों के महलों तक सीमित थी तब उसे गांव गलियारों के चौराहों पर लाने का काम जननायक कर्पूरी ठाकुर ने किया। विचार गोष्ठी को मुख्य रूप से अवधेश चौधरी, मुनिवार मिश्रा, दिव्यांश श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, कैलाश पति सैंथवार आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव मुराद अली बेग ने किया।

याद किए गए कर्पूरी ठाकुर

देवरिया: खुखुंदू चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जयंती मनाई गई। अध्यक्षता कौशल ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम मे कर्पूरी ठाकुर के चित्र चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बेचूलाल चौधरी ने कहा कि अति पिछड़े गरीब परिवार में पैदा हुए कर्पूरी ठाकुर अपने संघर्षों के बल पर बिहार में दबे कुचले लोगों की आवाज बने। राजनीति में अपनी एक पहचान बनाई। अंबिका यादव, अशोक यादव सदस्य जिला पंचायत,सोबराती किदवई आदि लोगों ने पुष्प अर्पित किया।

निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

देवरिया : विकास खंड देसही देवरिया के ग्राम सभा जैसौली में रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर पूर्वांचल लोक कला सेवा संस्थान के तत्वावधान में निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस अवसर पर कमलेश पांडेय, श्याम नारायण शर्मा,विजय कुमार यादव ,डा. शशिकांत, डा. नर्वदेश्वर पांडेय डा. राम अशीष ठाकुर आदि मौजूद रहे ।

chat bot
आपका साथी