न्यायाधीश ने श्रमिकों से किया संवाद, जानी समस्याएं

विकास भवन परिसर में श्रम विभाग की तरफ से आयोजित निर्माण व असंगठित श्रेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम में श्रमिकों ने खुलकर अपनी बात रखी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 02:03 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 02:03 AM (IST)
न्यायाधीश ने श्रमिकों से किया संवाद, जानी समस्याएं
न्यायाधीश ने श्रमिकों से किया संवाद, जानी समस्याएं

देवरिया: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायाधीश शिवेंद्र कुमार मिश्र गुरुवार को निर्माण व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से रूबरू हुए। उन्होंने श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने श्रम विभाग को उनकी समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया।

विकास भवन परिसर में श्रम विभाग की तरफ से आयोजित निर्माण व असंगठित श्रेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम में श्रमिकों ने खुलकर अपनी बात रखी। न्यायाधीश ने कहा कि श्रमिकों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। इनकी समस्या के समाधान के लिए 10 अप्रैल को ब्लाक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। जाब कार्ड बनवाया जाएगा। किसी भी महिला श्रमिक के पास कोई समस्या हो तो वह छह मार्च को लगने वाले विशेष लोक अदालत में अपनी समस्या रखकर उसका निस्तारण करा सकती हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में इसके लिए प्रार्थना पत्र देना होगा। श्रमिकों के सामाजिक उत्थान में समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को आगे आना होगा। श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ समय से दिया जाना चाहिए।

कहा कि सप्ताह में एक बार जनपद के प्रत्येक ब्लाक में श्रमिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। बच्चों को स्कूल जाने के लिए साइकिल दिए जाने को कहा। न्यायाधीश ने उत्तर प्रदेश चुनिदा श्रम कानूनों से अस्थायी छूट दिए जाने के बारे में बताया। उन्होंने अन्य कानून के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में बहुमूल्य योगदान देने के लिए शपथ दिलाई।

इस मौके पर उपायुक्त मनरेगा गजेंद्र तिवारी, सहायक श्रम आयुक्त रमन श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी