सबको समान शिक्षा उपलब्ध कराने की बात बेमानी

शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:07 AM (IST)
सबको समान शिक्षा उपलब्ध कराने की बात बेमानी
सबको समान शिक्षा उपलब्ध कराने की बात बेमानी

देवरिया: शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकार अब तक समान व सबको शिक्षा उपलब्ध नहीं करा सकी है। सरकार ने बेटी पढ़ाओ व बेटी बढ़ाओ का नारा दिया, लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में इस पर अमल नहीं हो पा रहा है। वह शुक्रवार को जनता इंटर कालेज पुरैनी परसिया प्रांगण में संस्थापक प्रधानाचार्य श्यामसुंदर सिंह के पुण्यतिथि समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि परिश्रम, लगन व निष्ठा से पढ़ाई करो, सफलता आपका कदम चूमेगी। इसके पूर्व उन्होंने कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर दो दर्जन छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख दीपक मिश्र शाका, इंटर कालेज खामपार के प्रधानाचार्य शिवेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रामबली राम, माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री ज्ञानेश कुमार राय, जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह, लालसा यादव, नरेंद्र सिंह, त्रिगुणायक विश्वकर्मा, अभिषेक, विजय भारत सिंह, सर्वेश दीक्षित, राजेश गुप्त, धर्मेंद्र मौर्या, मोहन सिंह, विवेकानंद तिवारी, कामेश्वर तिवारी, गिरिजेश सिंह, अक्षयर तिवारी, दिनेश तिवारी, रामप्यारे कुशवाहा, शैलेश दीक्षित, अवनींदु मणि मौजूद रहे।

शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने देवरिया में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार शिक्षा के प्रति संवेदनशील नहीं है। सरकार शिक्षकों का उत्पीड़न करने पर उतारू हो गई है। शिक्षकों का उत्पीड़न रोकने के लिए समान विचारधारा के लोगों ने माध्यमिक शिक्षक संघ का गठन कर शिक्षक हितों की रक्षा की। हम किसी के मर्जी पर नहीं, शिक्षक संगठन के बल पर चुन कर आए हैं। सरकार अब संगठन को तोड़ने की साजिश में लगी हुई है। हम शिक्षकों को सावधान करने आए हैं कि एकता बनाए रखें।

chat bot
आपका साथी