मदनपुर में पीड़ित परिवार से मिले आइजी, दिया भरोसा

आइजी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव ने घटना स्थल के साथ ही आसपास की जगह का भी बारीकी से निरीक्षण किया। एसओजी प्रभारी अनिल यादव व थानाध्यक्ष पीडी सिंह से घटना क्रम की जानकारी लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 01:12 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 01:12 AM (IST)
मदनपुर में पीड़ित परिवार से मिले आइजी, दिया भरोसा
मदनपुर में पीड़ित परिवार से मिले आइजी, दिया भरोसा

देवरिया: मदनपुर क्षेत्र के एक गांव में एक पखवारे पूर्व हुई किशोरी की संदेहास्पद हत्या के मामले में मंगलवार की शाम आइजी राजेश मोडक पीड़ित परिवार से मिल कर कार्रवाई का भरोसा दिया। मातहतों से घटना व अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी लेने के साथ ही ढिलाई बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया।

आइजी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव ने घटना स्थल के साथ ही आसपास की जगह का भी बारीकी से निरीक्षण किया। एसओजी प्रभारी अनिल यादव व थानाध्यक्ष पीडी सिंह से घटना क्रम की जानकारी लिया। जिसके बाद पीड़ित के घर पहुंच स्वजन से वार्ता कर उन्हें दिलासा दिया। मृतका के पिता को जल्द ही घटना के पर्दाफाश का आश्वासन देने के साथ ही किसी भी तरह की जानकारी पुलिस से साझा करने की बात कही। करीब आधे घंटे से अधिक समय गांव में रहने बाद वापस लौट गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डा. रामजस सिंह, सीओ रुदपुर, बरहज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

गौरतलब है कि 17 फरवरी को घास काटने गई किशोरी का अर्धनग्न शव 23 फरवरी की शाम गांव के बाहर गेहूं के खेत मे मिला। पोस्टमार्टम में गला रेत कर हत्या किए जाने की पुष्टि के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज जांच में जुटी है। कितु शव मिलने के एक सप्ताह बाद भी पर्दाफाश नहीं होने पर एक दिन पहले चौहान समाज के लोगों ने जनपद मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था। चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला युवक

देवरिया: प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदावर पुल के पास सोमवार की देर शाम नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। मंगलवार को पूरे दिन उसकी तलाश में पुलिस व गोताखोर लगे थे।

बरहज थाना क्षेत्र के बरहज पुराना निवासी करन पुत्र फागू प्रसाद सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के विराजमार अपने मामा के घर आया था। सोमवार को वह गांव के युवकों के साथ संत रविदास की प्रतिमा विसर्जन करने गया था। वहां दर्जनों युवक नदी में घुसकर प्रतिमा का विसर्जन कर रहे थे। इसी बीच वह नदी में डूब गया। इसकी जानकारी होते ही साथ आए युवकों ने काफी खोजबीन की। मंगलवार को भी पूरे दिन उसकी तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि युवक की तलाश की जा रहीं है। पता नहीं चल सका है। स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी