स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बेहतर स्वास्थ्य जरूरी

सपा नेता विजय रावत ने कहा कि बरहज विधानसभा क्षेत्र की अधिकतर सड़कें जर्जर हो गई हैं। उन पर चलना दूभर हो गया है। सड़कों में गड्ढा होने पर कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बाद भी सड़कों की मरम्मत के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 11:08 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 11:08 PM (IST)
स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बेहतर स्वास्थ्य जरूरी
स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बेहतर स्वास्थ्य जरूरी

देवरिया: विकास भवन के गांधी सभागार में सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने राष्ट्रीय पोषण माह का मंगलवार को शुभारंभ किया। उन्होंने तरकुलवा विकास खंड के मदारी पट्टी में बने आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण भी किया। सांसद ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बेहतर स्वास्थ्य जरूरी है। कुपोषण के कारण कमजोर बच्चों का पेट बाहर निकलता था। गले में घेंघा दिखाई देते थे।

अब सरकार व विभाग की जागरूकता से कुपोषण को दूर किया जा रहा है। सभी के अंदर कुपोषण दूर करने का भाव जागृत होना चाहिए। घर बैठ कर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। अगर बच्चा स्वस्थ रहेगा, तभी स्वस्थ समाज का आधार बनेगा। भाजपा सरकार कुपोषण दूर करने का कार्यक्रम संचालित कर रही है। सांसद ने गरुड़पार की आरोही, नेहा, रामनाथ देवरिया की जासमीन, अर्पित, राघव नगर पूर्वी के आयुष, आरुषि, कनक, प्रियांशु, सोमनाथ नगर की अनिका का अन्नप्राशन किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में 529 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया है, उसमें मदारी पट्टी केंद्र भी शामिल है। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। ब्लाक प्रमुख सदर पवन कुमार गुप्त, राजेश मिश्र, राधेश्याम शुक्ल, गंगा शरण पांडेय, सतीश सहाय, डा.प्रवीण शिखर, धनवंत सिंह, गुंजन शुक्ला, रामाशीष, कौशल किशोर, सत्येंद्र कुमार सिंह, दयाराम, विमल कुमार पाल, गोपाल सिंह मौजूद रहे।

जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर सपा नेताओं का प्रदर्शन

क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर में प्रदर्शन किया। तहसीलदार सतीश कुमार को मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा। चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के अंदर मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सपा नेता विजय रावत ने कहा कि बरहज विधानसभा क्षेत्र की अधिकतर सड़कें जर्जर हो गई हैं। उन पर चलना दूभर हो गया है। सड़कों में गड्ढा होने पर कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बाद भी सड़कों की मरम्मत के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं है। क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में करूअना-बरहज, बेलडाड़-कठिनइया, कपरवार-रुद्रपुर, मुसैला-भागलपुर, बरहज-गडौना मार्ग आदि की तत्काल मरम्मत नहीं होने पर सपा कार्यकर्ता क्रमिक अनशन करने को बाध्य होंगे। सरकार ने पांच साल में सड़क पर कोई काम नहीं किया है। सातों विधान सभा क्षेत्र की जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़कें जर्जर हो चुकी है। मनोज यादव ने कहा कि सड़कों की स्थिति दयनीय होने से लोग परेशान हैं। आवागमन कठिन हो गया है। विकास यादव, अंकित यादव, वीरेंद्र सोनकर, इंदल कुमार, इमामुद्दीन खान, लक्की कुमार, कृष्णानंद यादव, चंदन चौहान, रामसूरत कुमार, अजीत प्रसाद, सुग्रीव साहनी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी