तहसील में अनशन पर बैठा कुनबा

देवरिया के रुद्रपुर तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अधिवक्ता के आमरण अनशन को सीआरओ ने खत्म कराया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 11:55 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:03 AM (IST)
तहसील में अनशन पर बैठा कुनबा
तहसील में अनशन पर बैठा कुनबा

देवरिया: मदनपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर गोला निवासी एक कुनबा अनशन पर बैठ गया। तहसील में पहुंचे मुख्य राजस्व अधिकारी रामसहाय यादव को जब इसकी जानकारी मिली तो उसे न्याय का भरोसा दिलाते हुए जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मैं पत्नी लीलावती के नाम भूमि का बैनामा दो बार में कराया है, जो रुद्रपुर-निबहीं मार्ग पर एकला मिश्रौलिया ग्राम पंचायत के मुख्य मार्ग पर है। उस भूमि पर राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद के इशारे पर एक दबंग व्यक्ति और उसके बेटे चहारदीवारी गिराकर कब्जा करना चाह रहे हैं। पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। इससे आजिज आकर मैं अनशन पर बैठा हूं। सीआरओ ने उसे हर संभव सहायता का भरोसा दिलाकर अनशन समाप्त कराया। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे कुछ भी लेना-देना नहीं है।

chat bot
आपका साथी