फर्जी मुकदमे वापस लेने की उठी मांग

देवरिया सपा के बांस देवरिया स्थित जिला कार्यालय पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:32 PM (IST)
फर्जी मुकदमे वापस लेने की उठी मांग
फर्जी मुकदमे वापस लेने की उठी मांग

देवरिया: सपा के बांस देवरिया स्थित जिला कार्यालय पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें देश के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जेल से छूटे सपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। फर्जी तरीके से दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की गई।

विधान परिषद के मुख्य सचेतक एडवोकेट रामसुंदर दास निषाद ने कहा कि सभी गिरफ्तार साथियों के घरों पर अपनी निधि से सोलर लाइट लगवाएंगे। जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने भी संबोधित किया। मो. इस्माइल अंसारी, अनिल यादव, मदन यादव सभासद मझौली राज, मकबूल अंसारी,पवन कुमार यादव पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष, शंभू यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, हृदयाशंकर यादव पूर्व प्रधान को माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर व मिठाई खिलाकर जिला अध्यक्ष ने सम्मानित किया।

संचालन जिला महासचिव मुराद अली बेग ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व विधायक सुरेश यादव, मनबोध प्रसाद, पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा, विजय लक्ष्मी गौतम, जिला उपाध्यक्ष हृदयनारायण जायसवाल, चौधरी बेचूलाल, दशरथ मौर्य, जिला सचिव सुरेंद्र यादव , मालवीय प्रसाद निर्मल, एनपी यादव, उमाशंकर यादव, अशोक यादव पूर्व चेयरमैन आदि ने संबोधित किया।

--

पांच घंटे की पुलिस रिमांड पर रहे फर्जी शिक्षक

देवरिया: प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियाराज की अदालत ने तीन फर्जी शिक्षकों को पांच घंटे पुलिस रिमांड पर दिया है। एसआइटी के विवेचक पुलिस उपाधीक्षक के आवेदन पत्र पर शुक्रवार को जेल में निरुद्ध तीन आरोपितों के पुलिस कस्टडी रिमांड पर बहस हुई। सुनवाई के उपरांत प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रिया राज की अदालत ने आरोपितों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने का आधार पर्याप्त पाया।

अदालत ने अजीत उपाध्याय, राजकुमार मणि, ओम प्रकाश मिश्र को पांच घंटे पुलिस रिमांड पर दोपहर ढाई बजे से सायं साढ़े सात बजे तक देने का निर्देश जेल अधीक्षक को दिया।

chat bot
आपका साथी