होम क्वारंटाइन युवक बेच रहा सब्जी

देवरिया के मदनपुर क्षेत्र में होम क्वारंटाइन युवक के सब्जी बेचने से लोग दहशत में हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 10:15 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 10:15 PM (IST)
होम क्वारंटाइन युवक बेच रहा सब्जी
होम क्वारंटाइन युवक बेच रहा सब्जी

देवरिया: मदनपुर क्षेत्र के ग्राम समोगर निवासी शंभू मद्धेशिया का बेटा भोलू पूना से घर लौटा। पीएचसी महेन से थर्मल स्क्रीनिग के बाद एक सप्ताह प्राथमिक विद्यालय बरांव में क्वारंटाइन रहा। उसके बाद होम क्वारंटाइन में रहने की बात कह घर चला गया। निर्धारित अवधि से पहले ही वह बरांव चौराहे पर अपने पिता के साथ सब्जी बेचने लगा। जिसे लेकर लोगों में दहशत है। होम क्वारंटाइन के दिशा निर्देशों का अनुपालन न कर अधिकांश लोग खुलेआम घूम रहे हैं। आस-पास के लोगों ने डायल 112 पर सूचना भी दी। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। थानाध्यक्ष श्यामलाल यादव ने कहा कि जांच कर कार्रवाई होगी। 220 की थर्मल स्क्रीनिग

देवरिया: जिला अस्पताल में बुखार डेस्क पर चिकित्सकों की टीम ने सोमवार को महानगरों से आए 220 लोगों की थर्मल स्क्रीनिग की। इसमें 28 को संदेह के आधार पर क्वारंटाइन किया गया। अन्य को होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई।

chat bot
आपका साथी