किसान, नौजवान व व्यपारी विरोधी है सरकार भाजपा सरकार: कांग्रेस

देवरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सरकार को जनविरोधी बताया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:17 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 11:17 PM (IST)
किसान, नौजवान व व्यपारी विरोधी है सरकार भाजपा सरकार: कांग्रेस
किसान, नौजवान व व्यपारी विरोधी है सरकार भाजपा सरकार: कांग्रेस

देवरिया: भाटपारानी विकास खंड के भारौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव राम जी यादव भूल्लन ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान ,नौजवान, व्यापारी विरोधी है।

कहा कि भाजपा ने नौजवानों के साथ विश्वासघात किया है। मोदी सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया। रोजगार देना तो दूर केंद्र सरकार रोजगार छीन रही है। सभी सरकारी संस्थाओं निजीकरण किया जा रहा है । विकास नहीं जातिगत भावना फैलाकर नफरत बोने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। रोहित कुमार ,मुकेश कुमार, इमरान खान, पवन दुबे, पवन चौरसिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी