किसान व नौजवान के हित में कार्य कर रही सरकार

देश में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। हमारा ध्येय देश को परिवर्तन की दिशा में ले जाना है। केंद्र व प्रदेश सरकार किसान गरीब नौजवान मजदूर व महिलाओं के हित में कार्य कर रही है। उनके लिए विभिन्न योजनाएं लागू की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 12:51 AM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 12:51 AM (IST)
किसान व नौजवान के हित में कार्य कर रही सरकार
किसान व नौजवान के हित में कार्य कर रही सरकार

देवरिया: भाजपा की बैठक शुक्रवार को औराचौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई, जिसमें सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया। भाजपा के प्रदेश सह महामंत्री संगठन भवानी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी को मजबूती मिलती है। नींव जितनी मजबूत होगी, भवन उतना ही मजबूत होता है। आज देश में अनुच्छेद 370 व 35ए, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, तीन तलाक आदि जैसे जटिल मुद्दे हल हो गए हैं। यह सब तभी हो सका, जब हम सबने मिलकर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई। देश में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। हमारा ध्येय देश को परिवर्तन की दिशा में ले जाना है। केंद्र व प्रदेश सरकार किसान, गरीब, नौजवान, मजदूर व महिलाओं के हित में कार्य कर रही है। उनके लिए विभिन्न योजनाएं लागू की है। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिगुणायक व संचालन महामंत्री प्रमोद शाही ने किया। बैठक में सांसद सलेमपुर रविद्र कुशवाहा, सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक सुरेश तिवारी, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम, सुनील गुप्ता, पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, हरिचरन कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय दुबे, मारकंडेय शाही, अजय शाही, अजय दुबे, अरुण सिंह, गंगा सिंह, कृष्णानाथ राय, जयनाथ कुशवाहा, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, पवन मिश्रा, संजय राव, अजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

संगठन को मजबूत करने वालों को मिलेगा सम्मान

देवरिया : हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की बैठक भाटपाररानी क्षेत्र के पिपरा बघेल उत्तर पट्टी में शुक्रवार को हुई। जिला महामंत्री व भाटपाररानी के प्रभारी दिलीप सिंह बघेल ने कहा कि कुछ लोग संगठन की छवि धूमिल करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। संगठन की मजबूती को धार देने के लिए कार्य होगा। इसे मजबूत करने के लिए लगे कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र की कमेटी को भंग कर दिया गया। कुछ लोग संगठन को बदनाम करने के लिए अफवाह उड़ा रहे हैं। नई कमेटी का गठन शीघ्र होगा। इस दौरान सुनील यादव, अमित कुमार, अरविद कुशवाहा, विनोद यादव, अनिल सिंह, गणेश गुप्ता, संतोष राज, संजीव यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी