महिला हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार पर सरकार का होगा जोर

देवरिया : महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शासन गंभीर है। महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Jul 2018 11:46 PM (IST) Updated:Mon, 30 Jul 2018 11:46 PM (IST)
महिला हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार पर सरकार का होगा जोर
महिला हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार पर सरकार का होगा जोर

देवरिया : महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शासन गंभीर है। महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने के लिए चल रहे महिला हेल्पलाइन 181 को और विस्तार देने पर सरकार ने जोर दिया है। अब प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश के हर जनपद में अभियान चलाकर सरकारी भवनों पर महिला सुरक्षा स्लोगन के साथ ही महिला हेल्प लाइन नंबर अंकित किया जाएगा ताकि हर महिलाएं अपनी सहायता के लिए इस नंबर का प्रयोग कर सकें।

उधर, इस निर्देश के आने के बाद जिला प्रशासन अपनी तरफ से इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। महिला हेल्पलाइन 181 के मिल रहे बेहतर परिणाम को देख सरकार ने इसे और भी मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। महिला हेल्पलाइन एवं रेस्क्यू वैन 24 घंटे जनपद में कार्य कर रहा है। महिला हेल्पलाइन 181 नंबर डायल करते ही महिलाओं की सहायता के लिए पुलिस बल के साथ यह टीम पहुंचती है और उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करती है। पूरे प्रदेश में 2017 में कुल 2 लाख 55 हजार काल प्राप्त हुए और उसमें से एक लाख 20 हजार महिलाओं की समस्याओं का टीम ने निस्तारण किया। अब इसे आम जन तक पहुंचाने के लिए अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सरकारी भवनों पर इस नंबर को अंकित किया जाए। इसमें सभी स्कूलों के भवन, शासकीय कार्यालय, पुलिस थानों के भवनों की दीवारें, तहसील के भवन, सीओ, एसडीएम, जिलाधिकारी, सीएमओ, जिला चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, पंचायत भवन, निजी विद्यालयों, सिनेमा घर शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी